खत्म हुई मतगणना, कई के चेहरे लटके

मधुबनी : नगर निकाय के आम निर्वाचन 2017 में आरके कॉलेज के बीएड भवन में मधुबनी नगर परिषद झंझारपुर, जयनगर एवं घोघरडीहा नगर पंचायत के लिए मतगणना हुई. मतगणना के दौरान जिला प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी. मतगणना केंद्र के अंदर प्रत्याशी अथवा उनके एक समर्थक को मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश […]
मधुबनी : नगर निकाय के आम निर्वाचन 2017 में आरके कॉलेज के बीएड भवन में मधुबनी नगर परिषद झंझारपुर, जयनगर एवं घोघरडीहा नगर पंचायत के लिए मतगणना हुई. मतगणना के दौरान जिला प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी. मतगणना केंद्र के अंदर प्रत्याशी अथवा उनके एक समर्थक को मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया गया.
नगर परिषद क्षेत्र मधुबनी के मतगणना केंद्र के अंदर 10 टेबल बनाये गये थे. जहां पहले 1 से 10 वार्डों के लिए हुए चुनाव का मतगणना कार्य संपन्न हुआ. पहले राउंड की समाप्ति के बाद दूसरे राउंड में 11 से 20 वार्डो के चुनाव का मतगणना संपन्न हुआ एवं तीसरे राउंड में 21 से 30 वार्ड के लिए हुए चुनाव का मतगणना संपन्न हुआ. मतगणना के दौरान नगर परिषद क्षेत्र के लिए बनाए गए पर्यवेक्षक व निर्वाची पदाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा सहित अन्य मतगणना कर्मी उपस्थित थे.
मतगणना को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिये पूरे शहर भर में धारा 144 लगा दी गयी थी. सभी जगहों का मतगणना शहर में ही बनाये जाने के कारण सुबह से ही आर के कॉलेज के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ इतनी अधिक हो गयी थी कि रहिका मधुबनी मुख्य मार्ग में किशोरी लाल चौक से लेकर आर के कॉलेज गेट व सप्ता तक वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे. हालांकि जाम को नियंत्रित करने में ट्रैफिक इंचार्ज पूरी मुस्तैदी के साथ अपने काम को पूरा करने में जुटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










