आज खुलेगा प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा

Updated at :23 May 2017 5:49 AM
विज्ञापन
आज खुलेगा प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा

निकाय चुनाव. सुबह आठ बजे से आरके कॉलेज के बीएड भवन में शुरू होगी मतगणना मधुबनी : नगर निकाय चुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गयी है. चारों नगर निकाय के लिये हुए चुनाव में 345 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को किया जायेगा. लोगों ने बढ़ चढॅ कर रविवार को हुए […]

विज्ञापन

निकाय चुनाव. सुबह आठ बजे से आरके कॉलेज के बीएड भवन में शुरू होगी मतगणना

मधुबनी : नगर निकाय चुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गयी है. चारों नगर निकाय के लिये हुए चुनाव में 345 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को किया जायेगा. लोगों ने बढ़ चढॅ कर रविवार को हुए चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर इनके भाग्य को इवीएम में बंद कर दिया था. 71 वार्ड के लिये हुए चुनाव में रविवार को कुल 64. 25 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया था.
चुनाव का फैसला मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र मधुबनी, नगर पंचायत झंझारपुर, जयनगर एवं घोघरडीहा सभी नगर निकाय का मतगणना आर के कॉलेज स्थित बीएड भवन में किया जायेगा. इसको लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने कई प्रकार के निर्देश जारी कर दिये हैं. इसके तहत मतगणना केंद्र से लेकर पूरे शहर भर में धारा 144 लागू किये जाने,बैरिकेटिंग, प्रवेश के दौरान जांच किये जाने, मतगणना कक्ष सहित अन्य मसलों को लेकर निर्देश दिये हैं.
बिना आदेश प्रवेश पर रहेगी रोक
मतगणना केंद्र में बिना अनुमति के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगी रहेगी. जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने आदेश पत्र जारी करते हुए कहा है कि अभ्यर्थी या उनके मतगणना अभिकर्ता, मीडिया कर्मी, मतगणना कर्मी के बिना प्रवेश पत्र के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे. साथ ही अभ्यर्थी या उनके अभिकर्ता को किसी भी सूरत में मतगणना केंद्र परिसर में मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नहीं दी
जायेगी. मीडिया कर्मी को मीडिया सेंटर तक मोबाईल लेकर जाने की अनुमति दी गयी है. पर मीडिया कर्मी भी मतगणना कक्ष तक मोबाइल नहीं ले जायेंगे.
कई जगहों पर होगी जांच
मतगणना केंद्र में प्रवेश करने वालों को कई सुरक्षा घेरा को पार करते हुए गुजरना होगा. मुख्य द्वार पर ही मेटल डिटेक्टर से जांच की जायेगी. इसके बाद मतगणना कक्ष में प्रवेश करने से पहले भी उनकी सुरक्षा बलों के द्वारा व्यापक तौर पर गहन जांच की जायेगी. इसके बाद ही कक्ष में प्रवेश की अनुमति होगी. मतगणना केंद्र मे लगे मार्गों पर दोनों तरफ से दंडाधिकारी के नेतृत्व में गश्ती करायी जायेगी. सुरक्षा को देखेते हुए महिला अभ्यर्थी या महिला अभिकर्ता की जांच के लिये महिला पुलिस को लगाया जायेगा.
चच्पे-चच्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
सुरक्षा के व्यापक तौर पर इंतजाम किये गये हैं. मतगणना केंद्र, परिसर से लेकर पूरे शहर भर में चप्पे चप्पे पर पुलिस व दंडाधिकारी को तैनात कर दिया जायेगा. इसमें आर के कॉलेज बीएड भवन मतगणना हॉल के बाहर 1-4 की संख्या में पुलिस व अधिकारी तैनात होंगे. जबकि आर के कॉलेज बीएड भवन के मतगणना अभिकर्ता प्रवेश द्वार पर 1- 4 की संख्या में, आर के कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर 2-8 की संख्या में सशस्त्र एवं 2- 8 की संख्या में लाठी बल तैनात रहेगा.
इसी प्रकार मतगणना केंद्र के पिछले गेट पर 1-4 की संख्या में सशस्त्र बल एवं 1 – 4 की संख्या में लाठी बल, शंकर चौक पर 1-4 की संख्या में सशस्त्र पुलिस बल, मतगणना केंद्र परिसर में रिजर्व पुलिस जवान व अधिकारी, किशोरी लाल चौक पर 1 – 4 की संख्या में , नगर गश्ती संख्या 1 आर के कॉलेज के चारों ओर, नगर गश्ती संख्या दो शंकर चौक से चभच्चा चौक पोखरौनी रोड एवं बाबूसाहेब चौक तक, नगर गश्ती संख्या तीन महंथी लाल चौक सूडी स्कूल, गिलेशन बाजार, किशोरी लाल चौक,
एवं नगर थाना को सुरक्षित रखा गया है. इसके अलावे शहर के सार्वजनिक स्थल, प्रमुख प्रतिष्ठानों,रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य प्रमुख सरकारी स्थलों पर पुलिस बल को तैनात किया जायेगा. वहीं संवेदनशील जगहों का चयन कर बलों को प्रतिनियुक्त किया जायेगा. साथ ही सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलायी जायेगी.
10 टेबुल पर होगी मधुबनी नगर परिषद चुनाव की मतगणना
शांति एवं निष्पक्ष रूप से मतगणना को संपन्न कराने के लिये मधुबनी के नगर परिषद चुनाव का मतगणना दस टेबुल पर किया जायेगा. वहीं जयनगर, घोघरडीहा एवं झंझारपुर के मतगणना कार्य पांच- पांच टेबुल पर किया जायेगा. इसके साथ ही पूरे परिसर की वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी. मतगणना केंद्र पर की तीन स्तरीय सुरक्षा में निगरानी की जायेगी. इसमें मुख्य प्रवेश द्वार से 100 मीटर आगे तक जिला पुलिस बल, मुख्य प्रवेश द्वार पर जांच के लिये जिला पुलिस बल एवं मतगणना हॉल के द्वार पर बीएमपी के जवान तैनात किये जायेंगे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन