बच्चों में निखारें वैज्ञानिक सोच: आरएस पांडेय

मधुबनी : रीजनल सेकेंडरी स्कूल के निदेशक आर एस पांडेय ने कहा है कि केवल सामान्य शिक्षा हासिल करने से आज के दौड़ में बच्चे आगे नहीं बढ़ सकते. उनमें वैज्ञानिक सोच को विकसित करना होगा. जब तक बच्चों में वैज्ञानिक सोच नहीं होगा वे बेहतर परिणाम लाने में परेशान होते रहेंगे. वर्तमान दौड़ प्रतियोगिता […]
मधुबनी : रीजनल सेकेंडरी स्कूल के निदेशक आर एस पांडेय ने कहा है कि केवल सामान्य शिक्षा हासिल करने से आज के दौड़ में बच्चे आगे नहीं बढ़ सकते. उनमें वैज्ञानिक सोच को विकसित करना होगा. जब तक बच्चों में वैज्ञानिक सोच नहीं होगा वे बेहतर परिणाम लाने में परेशान होते रहेंगे. वर्तमान दौड़ प्रतियोगिता का है. यह जरूरी भी है. पर इससे बेहतर है कि छात्रों को बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के साथ ही उनमें रचनात्मक सोच भी पैदा किया जाये.
यदि यह रचनात्मक सोच वैज्ञानिक नजरिये की ओर जाये तो फिर छात्रों के उड़ान को दुनिया की कोइ भी ताकत नहीं रोक सकती है. श्री पांडेय ‘एस्पायर’ नामक संस्था की शुरुआत को लेकर लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आज के युग में देखा जाता है कि बच्चों को उसके अभिभावक के मनमुताबिक पढ़ाया जाता है. जबकि यह अनुचित है. बच्चों को जिस दिषा में रूचि हो उन्हें उसी दिशा में प्रोत्साहित करने की जरूरत है ताकि वह अपने जीवन के हर पल को खुशहाल रख सके. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने कहा कि इस स्तर के संस्था की स्थापना अपने विद्यालय में पाकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता हूं. इस अवसर पर समाजसेवी महेश सिंह, बाल विज्ञान कांग्रेस के समन्वयक संतोष कुमार मिश्र ’चून्नू’, विद्यालय के एकेडमिक निदेशक प्रत्युष परिमल, प्रशासक राजीव कुमार, समाजसेवी मनोज चौधरी, विद्यालय के पवन तिवारी, विनय कुमार ठाकुर सहित अन्य भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










