नगर परिषद चुनाव. 30 वार्डों में 148 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

मधुबनी : नगर परिषद आम निर्वाचन 2017 के चुनाव में मतदाता फोटो पहचान पत्र के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग करने का प्रावधान है. ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है पर किसी कारणवश फोटो पहचान पत्र साथ में नहीं रहने पर वैकल्पिक पहचान पत्र के माध्यम से भी मतदान किया जा सकता […]
मधुबनी : नगर परिषद आम निर्वाचन 2017 के चुनाव में मतदाता फोटो पहचान पत्र के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग करने का प्रावधान है. ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है पर किसी कारणवश फोटो पहचान पत्र साथ में नहीं रहने पर वैकल्पिक पहचान पत्र के माध्यम से भी मतदान किया जा सकता है.
इन वैकल्पिक फोटो पहचान पत्र में, 15 वैकल्पिक पहचान पत्र है. इनमें ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आयकर पहचान पत्र, राज्य केंद्र सरकार के कार्यालय, सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों, स्थानीय निकाय या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किये जाने वाले फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों, डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटो पासबुक (युक्त 28 फरवरी 2017 तक का खुला हुआ खाता फोटो युक्त) स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, सक्षम पदाधिकारी द्वारा अनुसूचित जाति,
जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग का फोटो युक्त जाति प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा 28 फरवरी 2017 तक जारी फोटो युक्त शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र, उपर्युक्त तिथि तक जारी फोटो युक्त शस्त्र लाइसेंस, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के अधिन फोटो युक्त जॉब कार्ड, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, संपत्ति दस्तावेज, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्था द्वारा जारी पहचान पत्र, आधार कार्ड शामिल है. इन वैकल्पिक दस्तावेज के माध्यम से मतदाता पीठासीन पदाधिकारी के अनुमति से मतदान कर सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










