बबलू दूबे हत्याकांड
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 May 2017 1:13 AM
विज्ञापन

फर्जी नाम और पत्ते पर था मोतिहारी रिमांड होम प्रेम प्रसंग में जानलेवा हमला खजौली (मधुबनी) : थाना क्षेत्र के ख़जौली गांव में अपराधियों ने घर में घुस कर दिलीप चौधरी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. अपराधियों ने उसके कंधे पर देसी कट्टा से गोली मार दी है. वहीं खुखरी से भी सिर […]
विज्ञापन
फर्जी नाम और पत्ते पर था मोतिहारी रिमांड होम
प्रेम प्रसंग में जानलेवा हमला
खजौली (मधुबनी) : थाना क्षेत्र के ख़जौली गांव में अपराधियों ने घर में घुस कर दिलीप चौधरी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. अपराधियों ने उसके कंधे पर देसी कट्टा से गोली मार दी है. वहीं खुखरी से भी सिर व अन्य भागों पर हमला किया है. इस मामले में उनकी पत्नी ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस को फर्द बयान दिया है.
इधर, इस मामले में कथित तौर पर प्रेम प्रसंग को लेकर दिलीप चौधरी की हत्या का षडयंत्र रचे जाने की बात सामने आ रही है. दिलीप चौधरी के मकान में बीती रात तीन अपराधी घुस गये. अपराधियों ने सोये अवस्था में ही दिलीप चौधरी के पर फायरिंग कर दी. गोली दिलीप के कंधे में लगी. वहीं खुखरी से सिर व दायीं आंख
प्रेम प्रसंग में
पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. इस घटना में गोली की आवाज सुन कर अगल-बगल के पड़ोसियों ने पंहुच कर ख़जौली पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया. तब तक अपराधी भाग गये थे. घटनास्थल पर पुलिस को एक देशी कट्टा, एक कारतूस व एक खोखा मिला.
दिलीप चौधरी की पत्नी कौशल्या देवी के फर्द बयान के आधार पर तीन अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस को दिये बयान ने कौशल्या देवी ने कहा है कि वह अपने पति व बच्चे के साथ घर में सो रही थी. इसी बीच हल्ला होने पर जब उसकी नींद खुली, तो उसने एक युवक को दिलीप के ऊपर खुखरी से वार करते देखा. वहीं दूसरे युवक ने कट्टा से गोली चला दी. कौशल्या के चीखने पर अपराधियों ने उसके बाल पकड़ कर घसीटने लगा. इसी बीच लोगों की आहट सुनकर सभी अपराधी पिछले दरवाजे से भाग गये.
मामला खजौली गांव का
देसी कट्टे से कंधे पर मारी गोली, खुखरी से सिर व अन्य जगहों पर किया वार
गंभीर हालत में डीएमसीएच रेफर
अवैध संबंध को लेकर घटना को अंजाम दिये जाने
की आशंका
अवैध संबंध में घटना को अंजाम देने की आशंका
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया है कि फिलहाल पुलिस ने अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिक दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया है. पूरा मामला तो घायल दिलीप के होश में आने पर ही पता चलेगा. प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम देने जैसा प्रतीत होता है. वहीं कई ग्रामीणों ने भी बताया
अवैध संबंध में कि दिलीप विदेश में नौकरी करता था. इसी बीच उसके घर एक अन्य युवक का आना जाना शुरू हो गया. जिसका दिलीप लगातार विरोध कर रहा था. इस मामले को लेकर पूर्व में एक बार पंचायत भी की गयी थी. इसके बाद भी यह सिलसिला लगातार जारी ही था. घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस बयान के बाद कौशल्या देवी को छोड़ दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










