डायरिया से वृद्ध की मौत दहशत. एक दर्जन से अधिक बीमार

Updated at :19 May 2017 1:12 AM
विज्ञापन
डायरिया से वृद्ध की मौत दहशत. एक दर्जन से अधिक बीमार

बाबूबरही : सतघारा पंचायत के टिकुलिया गांव में डायरिया की चपेट मे आने से बुधवार को 75 वर्षीय पुलकित मंडल की मौत हो जाने की बात सामने आया है. इस बात की पुष्टि करते हुए मुखिया मो. जमील अख्तर ने कहा है कि इस गांव में बीते एक माह से डायरिया का प्रकोप है. कई […]

विज्ञापन

बाबूबरही : सतघारा पंचायत के टिकुलिया गांव में डायरिया की चपेट मे आने से बुधवार को 75 वर्षीय पुलकित मंडल की मौत हो जाने की बात सामने आया है. इस बात की पुष्टि करते हुए मुखिया मो. जमील अख्तर ने कहा है कि इस गांव में बीते एक माह से डायरिया का प्रकोप है. कई लोग इसकी चपेट में आ गये हैं. पर अब तक इस दिशा में स्वास्थ्य महकमा के द्वारा किसी प्रकार की पहल नहीं की गयी है. जबकी इससे पूर्व राम शरण ठाकुर की पुत्री नंदनी कुमारी की मौत हो चुकी है.

जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया मो. जमील अख्तर ने कहा कि बुधवार देर शाम पुलकित मंडल 75 वर्ष की मौत इस बीमारी से हो गयी. मुखिया ने कहा कि फिलहाल राम प्रसाद ठाकुर के परिवार के रवींद्र ठकुर 16 वर्ष , गंगा ठाकुर 24 वर्ष , सुदीप ठाकुर 13 वर्ष , मीरा देवी 60 वर्ष , सावित्री कुमारी 20 वर्ष , रामदेव ठाकुर 42 वर्ष. वहीं मृतक पुलकित मंडल के परिवार में आनंद मंडल 4 वर्ष , अनिल मंडल 34 वर्ष , सुनीता देवी 53 वर्ष के अलाव आधे दर्जन से अधिक लोग इस बीमारी के चपेट में हैं. जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा हैं. मुखिया ने कहा की इसके अलावे पांच दर्जन से अधिक लोग इस बीमारी से ग्रसित हो चुके हैं.

पर वे लोग अब ठीक हैं. मुखिया ने कहा कि इनके पहल पर बाबूबरही सीएचसी से 6 से 8 मई तक दो सदस्यीय चिकित्सकों की टीम भेजा गया पर अब टीम के डाक्टरों ने आना बंद कर दिया हैं. इस बात को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को फोन किया पर बात नहीं हो सकी. वहीं सीएस डाॅ अमरनाथ झा ने बताया है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है. वे जानकारी लेने के बाद इस पर उचित पहल करेंगे.

मामला बाबूबरही थाना क्षेत्र
के टिकुलिया गांव का
दो दिन तक टीम ने किया था दौरा
एक माह से बीमारी की चपेट में
हैं गांव के लोग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन