अपराध व भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपा का धरना

Updated at :18 May 2017 5:53 AM
विज्ञापन
अपराध व भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपा का धरना

मधुबनी : समाहरणालय पर जिला भाजपा द्वारा बुधवार को एक दिवसीय विशाल धरना का आयोजन जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. धरना कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनता शामिल हुए. इस धरना का आयोजन बढते अपराध एवं भ्रष्टाचार के विरूद्ध किया गया था. जिला भाजपा की प्रमुख मांगों में भ्रष्टाचार […]

विज्ञापन

मधुबनी : समाहरणालय पर जिला भाजपा द्वारा बुधवार को एक दिवसीय विशाल धरना का आयोजन जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. धरना कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनता शामिल हुए. इस धरना का आयोजन बढते अपराध एवं भ्रष्टाचार के विरूद्ध किया गया था. जिला भाजपा की प्रमुख मांगों में भ्रष्टाचार के आरोपी बिहार सरकार के मंत्रिमंडल से तेजस्वी यादव एवं तेज प्रताप को बर्खास्त किये जाने, बिहार में बढ़ रहे अपराध एवं भ्रष्टाचार पर अंकुल लगाने, देवधा थाना कांड संख्या 27/17 क्षेत्र में देवधा गांव के अपहृत नाबालिग लड़की को जल्द बरामद किये जाने,

रहिका प्रखंड के मकसूदा पंचायत के मेड़िहर टोल में 11 मई को घटित घटना के दोषी लोगों को गिरफ्तार किया जाय, रामपट्टी गौंस नगर रामनवमी जुलूस रोकने वालों पर कठोर कार्रवाई एवं निर्दोष लोगों के दोष मुक्त किया जाय. इस धरना कार्यक्रम में विधायक रामप्रीत पासवान, पूर्व विधायक रामदेव महतो, मृत्युंजय झा, हरिश्चंद्र शर्मा, जन्मेजय सिंह, पूर्व पंसस मनोज कुमार झा, मनोज कुमार मुन्ना, बेबी झा, विनोद प्रसाद, देवेंद्र कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष कुशेश्वर प्रसाद कुशवाहा, अशोक पासवान, प्रशांत कुमार ठाकुर, प्रमोद कुमार सिंह, दानी झा, शंकर झा, जिला मंत्री बसंत कुमार आदि उपस्थित थे. उपर्युक्त मांगों के संबंध में जिला पदाधिकारी मधुबनी के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन