आस्था स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को िमलेगा मुफ्त खाना

Updated at :17 May 2017 4:42 AM
विज्ञापन
आस्था स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को िमलेगा मुफ्त खाना

मधुबनी : इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा पश्चिम भारत, गांधी धाम और ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिये आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. यह ट्रेन जयनगर से खुलेगी. कुल बारह दिनों की यह यात्रा होगी. उज्जैन, सोमनाथ सहित कई धर्म स्थलों का होगा भ्रमण . प्रबंधक टूरिज्म राजेंद्र बोरवन ने आस्था सर्किट […]

विज्ञापन

मधुबनी : इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा पश्चिम भारत, गांधी धाम और ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिये आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. यह ट्रेन जयनगर से खुलेगी. कुल बारह दिनों की यह यात्रा होगी.

उज्जैन, सोमनाथ सहित कई धर्म स्थलों का होगा भ्रमण . प्रबंधक टूरिज्म राजेंद्र बोरवन ने आस्था सर्किट ट्रेन के सफर के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी. श्री बोरवन ने कहा कि जयनगर से यह गाड़ी 9 जून को खुलेगी. मधुबनी – दरभंगा होते हुए उज्जैन द्वारका, सोमनाथ अहमदाबाद, नासिक, महाकालेश्वर, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, त्रियेंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित शिरडी साई दर्शन करायेगा.
मुफ्त में मिलेगा खाना . आस्था सर्किट ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को रेल मंत्रालय द्वारा ट्रेन में मुफ्त में खाना का इंतजाम किया जायेगा. पर्यटक स्थल पर अपने यात्रियों को घुमाने के साथ ही यात्रियों को भोजन, स्वस्थ्य सुविधा सहित प्रत्येक यात्रियों को सुरक्षा बीमा भी दिया जायेगा. आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन करा कर 20 जून 17 को सभी यात्रियों को अपने स्थान पर यात्रियों को वापस उतार देगी.
18 को काउंटर का उद्घाटन . श्री कुमार ने बताया कि 18 मई को दरभंगा में बुकिंग काउंटर का उद्घाटन किया जायेगा. आस्था ट्रेन में यात्री अपने साथ 5 साल तक के एक बच्चा को मुफ्त में ले जा सकेंगे. लेकिन, एक से अधिक बच्चा के ले जाने पर तो उनके अभिभावक से पूरा
राशि ली जायेगी. एक टिकट की कीमत 11 हजार 118 रुपये
देनी होगी.
11 हजार रुपये में कर सकेंगे कई दर्शनीय स्थलों की सैर
आइआरसीटीसी चलायेगी आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन
नौ जून को जयनगर से करेगी प्रस्थान, पांच साल तक के एक बच्चे को ले जा सकेंगे मुफ्त
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन