मंडलकारा में बंद दो शातिर भागने की रच रहे साजिश

मधुबनी : मंडलकारा रामपट्टी में बंद कुख्यात दो अपराधियों द्वारा आपराधिक षडयंत्र रची जा रही है. जानकारी के अनुसार जेल में बंद कुख्यात अपराधी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ प्रणामी, ग्राम कन्हौली थाना खजौली को एवं रोहित यादव, ग्राम रांटी मोहनपुर थाना राजनगर दोनों न सिर्फ अपने सहयोगियों के द्वारा जेल से बाहर मैसेज भेजकर लोगों […]
मधुबनी : मंडलकारा रामपट्टी में बंद कुख्यात दो अपराधियों द्वारा आपराधिक षडयंत्र रची जा रही है. जानकारी के अनुसार जेल में बंद कुख्यात अपराधी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ प्रणामी, ग्राम कन्हौली थाना खजौली को एवं रोहित यादव, ग्राम रांटी मोहनपुर थाना राजनगर दोनों न सिर्फ अपने सहयोगियों के द्वारा जेल से बाहर मैसेज भेजकर लोगों को धमका रहे हैं.
बल्कि जेल से भागने की फिराक में भी योजना बना रहे हैं. इन दोनों अपराधियों द्वारा कई कांडों के वादी एवं अन्य साक्षियों को संवाद भेजकर अपने पक्ष में गवाही देने एवं कांड को सुलह कराने के लिए प्रयासरत रहते हैं. इस बात का खुलासा खुद जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










