मामूली खराबी से 48 घंटे से अंधेरा

मधुबनी : गर्मी के बढ़ते ही बिजली की आंख मिचौनी शुरू हो चुकी है. शहर मुख्यालय के किसी न किसी वार्ड में इस समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है. शहर में ट्रांसफॉर्मर में मामूली गड़बड़ी होने पर उसे ठीक होने में कई दिन लग जाते हैं. आठ मई को सूरतगंज मोहल्ले […]
मधुबनी : गर्मी के बढ़ते ही बिजली की आंख मिचौनी शुरू हो चुकी है. शहर मुख्यालय के किसी न किसी वार्ड में इस समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है. शहर में ट्रांसफॉर्मर में मामूली गड़बड़ी होने पर उसे ठीक होने में कई दिन लग जाते हैं. आठ मई को सूरतगंज मोहल्ले के एक ट्रांसफॉर्मर में मामूली खराबी आने पर उसे ठीक करने में 48 घंटे का समय लग गया. स्थानीय निवासी मो. जकी ने बताया कि विभाग के वरीय अधिकारियों एवं सबडिविजन को कंपलेन करने पर भी कोई फायदा नहीं होता. 48 घंटे तक लाइन कटी रही. इसके बाद 10 मई को लाइन को ठीक किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










