280 बोतल शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

साहरघाट : शनिवार की देर शाम साहरघाट पुलिस व भारत -नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के संयुक्त तत्वावधान में छापेमारी कर साहरघाट के नायक टोल से 280 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है़ जबकि अन्य कारोबारी पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया़ गिरफ्तार कारोबारी की पहचान साहरघाट निवासी […]
साहरघाट : शनिवार की देर शाम साहरघाट पुलिस व भारत -नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के संयुक्त तत्वावधान में छापेमारी कर साहरघाट के नायक टोल से 280 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है़ जबकि अन्य कारोबारी पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया़ गिरफ्तार कारोबारी की पहचान साहरघाट निवासी अरुण नायक के रुप में की गई है़ साहरघाट थाना पुलिस को जानकारी मिली कि साहरघाट के नायक टोल में शराब का कारोबार किया जा रहा है़
जिसके आधार पर एसएसबी के सहयोग से थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान के नेतृत्व में छापेमारी की गई़ जहां अरुण नायक के खलिहान के पुआल के ढ़ेर में शराब को छुपा कर रखा गया था़ जिसे पुलिस ने कार्रवाई कर 255 बोतल नेपाली शराब जब्त करते हुए कारोबारी अरुण नायक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया़ वहीं इसके बाद नायक टोल के ही श्री राम कारोबारी के घर छापेमारी की गयी़ जहां झाड़ी में छुपाकर रखे गये शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया़ हालांकि कारोबारी पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










