नेपाली शराब के साथ युवक को पकड़ा

रहिका : थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी मुन्ना चौधरी को नेपाली दारू बेचने के आरोप में रहिका थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. रहिका थाना पुलिस के द्वारा संध्या गश्ती के दौरान इस बात कि जानकारी मिली कि मुन्ना चौधरी शराब का कारोबार करता है. इस सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल ही चौधरी […]
रहिका : थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी मुन्ना चौधरी को नेपाली दारू बेचने के आरोप में रहिका थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. रहिका थाना पुलिस के द्वारा संध्या गश्ती के दौरान इस बात कि जानकारी मिली कि मुन्ना चौधरी शराब का कारोबार करता है. इस सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल ही चौधरी के घर छापेमारी और उनके आंटा चक्की मिल के घर से 180 एमएल का 11 बोतल नेपाली शराब बरामद किया और मौके पर श्री चौधरी को गिरफ्तार कर लिया.
जगतपुर गांव में एक माह के दौरान देशी नेपाली शराब बेचने का तीसरा मामला पुलिस के सामने आया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शराब बेचने और पीने वाले पर पूरी नजर रखी हुई है. किसी भी सूरत में इस तरह के लोग बच नहीं पायेंगे. इस शराब बरामदगी एवं गिरफ्तारी में एसआई सुरेश प्रसाद, नूर आलम, धीरज कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










