ऑपरेशन के बाद देखने नहीं आये डॉक्टर

मधुबनी : मुख्यालय स्थित कई नर्सिंग होम की जांच शनिवार को सीएस द्वारा गठित जांच दल द्वारा की गयी. जांच क्रम में जांच दल द्वारा उक्त केंद्रों में कई अनियमितता पायी गयी. जिन नर्सिंग होम की जांच की गयी उसमें किसी भी नर्सिंग होम में ओटी नोट उपलब्ध नहीं था. जांच दल द्वारा कोतवाली चौक […]
मधुबनी : मुख्यालय स्थित कई नर्सिंग होम की जांच शनिवार को सीएस द्वारा गठित जांच दल द्वारा की गयी. जांच क्रम में जांच दल द्वारा उक्त केंद्रों में कई अनियमितता पायी गयी. जिन नर्सिंग होम की जांच की गयी उसमें किसी भी नर्सिंग होम में ओटी नोट उपलब्ध नहीं था. जांच दल द्वारा कोतवाली चौक स्थित आर हेल्प लाइन हेल्थ केयर में एक महिला के ऑपरेशन कर दिये जाने के 24 घंटे बाद भी किसी चिकित्सक के द्वारा देखने नहीं आने की बात सामने आयी.
इस संबंध में शाहपुर निवासी राघवेंद्र चौधरी की 25 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी का शुक्रवार को ऑपरेशन किया गया. जिसे एक बच्ची का जन्म हुआ. मरीज व उनके परिजनों ने जांच दल को बताया कि ऑपरेशन के 24 घंटे बाद भी अब तक कोई चिकित्सक हमारी सुध लेने नहीं आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










