ठनका गिरने से तीन की मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 May 2017 8:37 AM
विज्ञापन

बेनीपट्टी/ बाबूबरही : जिले में तीन अलग – अलग जगहों पर ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतक में एक की पहचान पंडौल थाना क्षेत्र के बिरौल गांव निवासी संदीप मंडल, दूसरे की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी 42 वर्षीय प्रकाश यादव व तीसरे की पहचान ठाढी गांव के […]
विज्ञापन
बेनीपट्टी/ बाबूबरही : जिले में तीन अलग – अलग जगहों पर ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतक में एक की पहचान पंडौल थाना क्षेत्र के बिरौल गांव निवासी संदीप मंडल, दूसरे की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी 42 वर्षीय प्रकाश यादव व तीसरे की पहचान ठाढी गांव के 14 वर्षीय नीरज के रुप में हुई है. जानकारी के अनुसार पंडौल थाना बिरौल गांव निवासी सुदीप अपने ससुराल बाबूबरही थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव अपने साला सुशील मंडल की शादी मेंआया था. रविवार देर शाम उसके साला की बरात राजनगर थाना के रांटी गांव के लिये निकली.
लोगो ने बताया की संदीप डीजे साउंड पर डांस करते -करते इतना थक गया था कि वह बरात नहीं जा सका. रात को खाना खा कर संदीप घर के अन्य लोगो के साथ छत पर सोने चला गया.
मंगलवार अहले सुबह जब बिजली गरजने की आवाज हुई तो उसकी सास उसे जगा नीचे आने को कहा. तब तक अन्य लोग नीचे आ गये. संदीप खड़ा हो कर नीचे की ओर झांकने लगा तब तक ठकना उसके सिर पर गिर गया. जिससे उसका सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
वहीं समदा गांव निवासी 42 वर्षीय प्रकाश यादव दूध पहुंचाने के लिये बेतौना गांव आ रहा था, जहां बेतौना के समीप ठनका के चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी़ मृतक के पास दूध का एक कमंडल पाया गया और शरीर पर के अधिकतर कपड़े जले पड़े थे़ घटना की जानकारी मिलते ही बेनीपट्टी एसएचओ हरेराम साह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर लिया और अनुसंधान में जुट गये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










