पार्टी कार्यालय में पंडाल देख गुस्सायीं विधायक
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 May 2017 8:37 AM
विज्ञापन

बेनीपट्टी : युगेश्वर झा कांग्रेस कार्यालय परिसर में सोमवार की शाम एक शादी का पंडाल लगाये जाने से स्थानीय विधायक भावना झा भड़क उठी. बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर हो हंगामा किया व नाश्ते भी फेंक दिये. घटना से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में भाग लेने […]
विज्ञापन
बेनीपट्टी : युगेश्वर झा कांग्रेस कार्यालय परिसर में सोमवार की शाम एक शादी का पंडाल लगाये जाने से स्थानीय विधायक भावना झा भड़क उठी. बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर हो हंगामा किया व नाश्ते भी फेंक दिये. घटना से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में भाग लेने पहुंची विधायक भावना झा का जमकर विरोध किया व नारेवाजी की. दर्जनों की संख्या में पहुंचे लोगो ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
लोगों का कहना था कि विधायक भावना झा सोमवार की रात कांग्रेस पार्टी कार्यालय में एक शादी समारोह का पंडाल लगाये जाने पर भड़क उठी और बरात व अतिथियों के सामने ही कन्या पक्ष से दुर्व्यवहार की और बरात के लिये बने नाश्ता को भी फेंक दिया. स्थानीय लोगों की पहल पर फिलहाल किसी तरह मामला को शांत कराया गया.
जानकारी के अनुसार स्थानीय श्याम लाल साह के बेटी की शादी थी. इसके लिये श्याम लाल साह कार्यालय के केयर टेकर से अनुमति ली गयी थी. देर शाम अचानक ही विधायक भावना झा पार्टी कार्यालय पहुंची तो उन्होंने शादी का पंडाल लगा देख भड़क उठी.
विधायक के इस रवैये से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. मंगलवार को जैसे ही विधायक प्रेस वार्ता करने पहुंची लोगों ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेवाजी शुरू कर दी. वहीं इस संबंध में विधायक ने कहा कि समाज की हर बेटी हमारी बेटी है़ हमें किसी भी बेटी से कोई नाराजगी नहीं है़
हां, पार्टी निर्देश के अनुसार पार्टी कार्यालयों में इस तरह के शादी समारोह आयोजित करने की मनाही है़साथ ही कार्यालय परिसर में कुछ अचानक कुव्यवस्था देखे जाने पर हमने ग्रामीणों को समझाने का काम किया था. जिसका कुछ लोग दुर्भावना से ग्रसित होकर राजनीतिक रंग देना चाहते है़ं
दूसरी ओर भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर और विधान पार्षद विनोद नारायण झा ने विधायक के रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










