नवदुर्गा और जटायु मोक्ष नृत्य पर मुग्ध हुए श्रोता
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 May 2017 9:01 AM
विज्ञापन

जानकी नवमी. कई स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम मधुबनी : जानकी नवमी महोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार विभिन्न जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसके तहत जानकी सेना के तत्वावधान में टाउन क्लब मैदान में भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, सांसद आर के सिन्हा विरेन्द्र […]
विज्ञापन
जानकी नवमी. कई स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
मधुबनी : जानकी नवमी महोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार विभिन्न जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसके तहत जानकी सेना के तत्वावधान में टाउन क्लब मैदान में भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, सांसद आर के सिन्हा विरेन्द्र कुमार चौधरी, एम एल सी विनोद नारायण झा, डा. बलवन्त शास्त्री, दिवाकर झा, वरूण सिंह, विधायक संजीव चौरसिया, प्रसिद्ध गायक सुनील छैला बिहारी व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार झा ने संयुक्त रूप से मां जानकी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि माल्यपर्ण व दीप प्रज्वलित कर दिया.
मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए जानकी सेना के मुख्य संरक्षण मृत्युजंय झा ने कहा कि जानकी की भूमि पर मां जानकी को निश्चित रूप से मान्यता मिलनी चाहिए. घर में बेटी का स्वागत निश्चित रूप से होना चाहिए. जानकी सेना द्वारा अथक प्रयास का ही परिणाम है, कि आज मिथिलांचल के प्रत्येक इलाके में जानकी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. उदघाटन कार्यक्रम में पश्चात सृष्टि फाउंडेशन दरभंगा कलाकार प्रियांशी मिश्रा, श्रुति स्वर्णिम, नयन कुमार मांझी, गुरू जयप्रकाश पाठक व डा. सुमित कुमार मंडल सड़क छाप द्वारा ओडिसी नृत्य के तहत नव दुर्गा व जटायु मोक्ष का नृत्य प्रस्तुत किया गया. जिसे देखकर कार्यक्रम में उपस्थित जन सैलाब आहलादित हो उठे.
ओडिशी नृत्य के तहत सृष्टि फाउंडेशन के कलाकारों ने किया नव दुर्गा व जटायु मोक्ष
का मंचन
ओडिशी नृत्य के तहत सृष्टि फाउंडेशन के कलाकारों ने किया नव दुर्गा व जटायु मोक्ष
का मंचन
सुनील छैला बिहारी के गीत पर झूमे लोग
प्रसिद्ध गायक सुनिल छैला बिहारी ने अपनी गायकी से सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम में शहर से छह झांकी निकाली गयी. जिसे शहर वासियों द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया. मुख्य अतिथियों द्वारा जानकी सेना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा किया गया. मंच संचालन राजू कुमार राज ने किया. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री सजल झा, उपाध्यक्ष जानकी सेना सुनिल कुमार चौधरी, ध्रुव नारायण त्रिपाठी, संजीत कुमार श्रीवास्तव बुलू मुनीन्द्र झा, रौशन कुमार, रवि कुमार , बब्लू सिंह, पप्पू सिंह, देवानन्द, मनोज कुमार, धमेन्द्र भारद्वाज, मनोज कुमार मुन्ना, महानन्द मिश्र आदि उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










