पाठ्यक्रम में हो मां जानकी के त्याग की चर्चा

मधुबनी : कुलशील के तत्वावधान में जानकी नवमी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया . भगवती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से शुरू इस भव्य कार्यक्रम में वक्ताओं ने ”हमर सिया हमर धीया” विषय भाषण प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधान पार्षद सह भाजपा प्रवक्ता विनोद नारायण झा ने बताया कि जानकी नवमी का त्योहार […]
मधुबनी : कुलशील के तत्वावधान में जानकी नवमी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया . भगवती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से शुरू इस भव्य कार्यक्रम में वक्ताओं ने ”हमर सिया हमर धीया” विषय भाषण प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधान पार्षद सह भाजपा प्रवक्ता विनोद नारायण झा ने बताया कि जानकी नवमी का त्योहार घर-घर होनी चाहिए.
श्री झा ने केन्द्र सरकार जानकी सर्किट निर्माण करने की मांग दोहराया. जबकि राज्य सरकार से अपील किया कि जानकी जी के आदर्श एवं त्याग की चर्चा पाठयक्रम में दिया जाय तथा प्राथमिक स्तर पर मैथिली भाषा में पढ़ाई शुरू हो. इस अवसर पर डा. इन्द्रमोहन झा ने बताया कि सभी सरकारी कार्यालयों मे मैथिली भाषा में आवेदन स्वीकार किया जाए. डाॅ विनय विश्व वंधु के मंगलाचरण एवं काव्य पाठ में मां जानकी के विराट स्वरूप का वर्णन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










