नीरा की दुकान की शुरू हुई लाइसेंस की प्रक्रिया
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 May 2017 5:06 AM
विज्ञापन

मधुबनी : जिले में नीरा की दुकान के लिए उत्पाद विभाग में लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए अब तक नीरा की दुकान के लिए 70 आवेदकों ने दुकान खोलने के लिए विभाग में आवेदन दिया है. इनकी जांच के उपरांत अब तक 15 लोगों को नीरा के […]
विज्ञापन
मधुबनी : जिले में नीरा की दुकान के लिए उत्पाद विभाग में लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए अब तक नीरा की दुकान के लिए 70 आवेदकों ने दुकान खोलने के लिए विभाग में आवेदन दिया है. इनकी जांच के उपरांत अब तक 15 लोगों को नीरा के दुकान का लाइसेंस भी निर्गत किया गया है. उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने दिया.
किसे मिलेगा लाइसेंस
नीरा के दुकान खोलने के दो नियम बनाये गये है. इसमें पहला है सरकारी भूमि पर स्थित ताड़ के पेड़ का. वहीं दूसरा निजी भूमि पर स्थित ताड़ के पेड़ का. सरकारी भूमि पर स्थित ताड़ की दुकान का लाइसेंस संबंधित अंचल के अंचलाधिकारी निर्गत करेंगे. वहीं निजी भूमि पर ताड़ के पेड़ से ताड़ी निकालने के लिए लाइसेंस उत्पाद अधीक्षक के द्वारा निर्गत किया जाता है. नीरा की दुकान का लाइसेंस उसी व्यक्ति के नाम से निर्गत होगा जिसे ताड़ के पेड़ पर चढ़ना आता होगा.
निजी जमीन के ताड़ के पेड़ के लिए भूमि के स्वामी एवं ताड़ के पेड़ पर चढ़ने वाले व्यक्ति के बीच जमीन का इकरारनामा होना आवश्यक है. आवेदन के साथ उत्पाद विभाग में जमीन के इकरारनामा की कॉपी भी जमा करना होता है. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि आवेदकों के आवेदन की भौतिक सत्यापन कर जांच की जाती है. जांच में सारे कागजात सही पाए जाने पर लाइसेंस निर्गत किया जाता है.
कृषि विभाग में होगा प्रशिक्षण. ताड़ी उत्पादकों का प्रशिक्षण कृषि विभाग में होगा. कृषि विभाग केंद्रों में नीरा बनाने की विधि सिखाई जायेगी. जीविका के माध्यम से नीरा उत्पादकों का समूह गठन किया जायेगा. जिला में नीरा एकत्रित कर वैशाली के कामफेड में भेजा जायेगा. वहां इसकी प्रोसेसिंग कर बाटलिंग की जायेगी. उत्पाद अधीक्षक श्री कुमार ने बताया कि नीरा के अंश का उपयोग गुड़ बनाने के कार्य के लिए भी किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










