64 बोतल शराब बरामद टाटा सुमो से 48 बाेतल शराब बरामद

खुटौना : ललमनियां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव के पास एनएच 104 के बगल में लावारिस अवस्था में खड़े एक टाटा सुमो गाड़ी को देख तलाशी लेनी शुरू कर दी. किसी की आहट न पाकर पुलिस ने इसे खींचवाकर थाने ले आई. थानाध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा अग्रेतर कारवाई के लिए अनुसंधान शुरू करने की खबर […]
खुटौना : ललमनियां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव के पास एनएच 104 के बगल में लावारिस अवस्था में खड़े एक टाटा सुमो गाड़ी को देख तलाशी लेनी शुरू कर दी. किसी की आहट न पाकर पुलिस ने इसे खींचवाकर थाने ले आई. थानाध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा अग्रेतर कारवाई के लिए अनुसंधान शुरू करने की खबर है. इसी क्रम में कुछ ही दूरी पर पुलिस ने एक बोरे में रखे नेपाल निर्मित 180 एमएल के पैक में गोल्डेन ओक ब्रांड की 48 बोतलें बरामद की.
इधर ग्रामीणों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्र में शराब का धंधा बेखौफ जारी है तथा उक्त शराब उसी गाड़ी में रखी थी जो नीचे उतारकर किसी को सौंपना था, मौके पर पुलिस गश्ती को आते देख शराब कारोबारियों ने गाड़ी समेत शराब को छोड़ भाग निकले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










