चेचक से एक दर्जन आक्रांत पांच लोगों की हालत गंभीर

Updated at :04 May 2017 5:04 AM
विज्ञापन
चेचक से एक दर्जन आक्रांत पांच लोगों की हालत गंभीर

बिस्फी : प्रखंड क्षेत्र के बिस्फी पंचायत के परवता गांव में चेचक का प्रकोप हो गया है. बीते तीन दिनों से इस बीमारी से करीब एक दर्जन लोग बीमार इसमें पांच लोगो की हालत गंभीर बतायी जा रही है़ मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश कुमार (3),पुष्पा कुमारी(6 ), विवेक कुमार (5) ,मुन्ना कुमार (10) साजन […]

विज्ञापन

बिस्फी : प्रखंड क्षेत्र के बिस्फी पंचायत के परवता गांव में चेचक का प्रकोप हो गया है. बीते तीन दिनों से इस बीमारी से करीब एक दर्जन लोग बीमार इसमें पांच लोगो की हालत गंभीर बतायी जा रही है़ मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश कुमार (3),पुष्पा कुमारी(6 ), विवेक कुमार (5) ,मुन्ना कुमार (10) साजन कुमार (9) ,संजू देवी (30),रेखा देवी(42), विष्णु शर्मा (30) मुन्नी कुमारी (9) साल सहित दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं. पर अब तक गांव में ना तो किसी भी जगह से चिकित्सा दल पहुंच सका है

और ना ही मरीजों को इलाज हो पा रही है. बताया जा रहा है कि इस बात मी जानकारी कई बार पीएचसी प्रभारी को दी गयी. पर अब तक उस स्तर से भी कोइ पहल नहीं हो सकी है. जिससे लोगों में आक्रोश बढता जा रहा है. आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 29 के सेविका मुन्नी कुमारी ने बताया कि पोषक क्षेत्र होने के कारण इस बीमारी को लेकर पीएचसी प्रभारी सहित मैनेजर,एएनएम को कई बार सूचना दी गई़ लेकिन अब तक कोई पहल नही किया गया है़ वही सीएस को को दूरभाष पर सूचना दिया गया है़ अब तक कोई टीम नही पहुंच पायी है़

समाजसेवी शुभचंद्र यादव ने बताया कि कई कि हालत गरमी के कारण खराब होता जा रहा है़ वही लोगो का आक्रोश भी बढता जा रहा है़ पीएचसी प्रभारी डा. फिरोज अहमद ने बताया कि तत्काल दवा भेजने का आदेश दिया गया है़ मधुबनी की टीम आकर जांच करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन