23 पैक्स अध्यक्षों पर नीलाम पत्र वाद दायर

Updated at :04 May 2017 5:03 AM
विज्ञापन
23 पैक्स अध्यक्षों पर नीलाम पत्र वाद दायर

मधुबनी : धान खरीद योजना में विभाग अब सख्ती शुरू कर दी है. इसके तहत तत्काल 23 बकायेदार पैक्स पर लोक मान्य वसूली अधिनियम के तहत नीलाम पत्र दायर किया गया है. इन पैक्स अध्यक्षों पर वर्ष 2014-15 से ही धान खरीद योजना की राशि बकाया है. पैक्स अध्यक्षों को लगातार राशि जमा करने के […]

विज्ञापन

मधुबनी : धान खरीद योजना में विभाग अब सख्ती शुरू कर दी है. इसके तहत तत्काल 23 बकायेदार पैक्स पर लोक मान्य वसूली अधिनियम के तहत नीलाम पत्र दायर किया गया है. इन पैक्स अध्यक्षों पर वर्ष 2014-15 से ही धान खरीद योजना की राशि बकाया है. पैक्स अध्यक्षों को लगातार राशि जमा करने के लिए नोटिस विभाग द्वारा भेजा जाता था. पर अब विभाग ने सख्ती बरतते हुए नीलाम पत्र वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

सहकारिता विभाग द्वारा इन पैक्सों के उपर बकाया को लेकर नीलाम पत्र दायर किया गया है. जिला सहकारिता पदाधिकारी अजय कुमार भारती ने बताया कि सोमवार बुधवार एवं शुक्रवार को सहकारिता विभाग में सुनवाई होती है.

श्री भारती ने बताया कि सभी पैक्स अध्यक्षों के बुधवार तीन मई को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अगर जून माह के पहले सप्ताह के सुनवाई में बकाया राशि का आधा जमा नहीं होगा तो आगे की कार्रवाई शुरू की जायेगी.
इन पैक्सों पर बकाया
पैक्स राशि
बाघाकुसमार पैक्स 27 लाख 97 हजार
झाझपट्टी पैक्स 26 लाख 87 हजार
ललमनियां पैक्स 37 लाख 39 हजार
केरवार पैक्स 13 हजार 661
सिमरी पैक्स 2 लाख 93 हजार 697
कछुवी पैक्स 3लाख 89 हजार 308
धमौरा पैक्स 4लाख 720
मुरहदी पैक्स 6 लाख 42हजार 766
भरगामा पैक्स 17 हजार 943
करहरा पैक्स 1लाख 49 हजार 442
वाय पैक्स 1लाख 5735
सागी पैक्स 6लाख 45 हजार 901
परसा पैक्स 4 लाख 29 हजार 993
लक्ष्मी पैक्स 5 लाख 48 हजार 992
सुंदरपुर भिट्ठी पैक्स 37 हजार 409
बौरहर पैक्स 3 लाख 44 हजार 448
सोनई पैक्स 2 लाख 96 हजार 167
उदयपुर बिठुआर पैक्स 3 लाख 27 हजार 399
उदयपुर बिठुआर पैक्स 24 लाख 71 हजार 442
उसराही जयनगर पैक्स 4 लाख 36 हजार 533
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन