लौकहा में किराना व्यवसायी के घर डाका
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :03 May 2017 3:52 AM
विज्ञापन

खुटौना/ लौकहा : लौकहा थाने से पांच सौ मीटर की दूरी पर रविवार की रात हथियारों से लैस अपराधियों ने किराना व्यवसायी गोपाल प्रसाद गुप्ता के घर में डाका डाला. इस दौरान अपराधियों ने 10 हजार नकद सहित ढाई लाख से अधिक के जेवरात लूट लिये. जानकारी के अनुसार, किराना व्यवसायी गोपाल प्रसाद गुप्ता अपने […]
विज्ञापन
खुटौना/ लौकहा : लौकहा थाने से पांच सौ मीटर की दूरी पर रविवार की रात हथियारों से लैस अपराधियों ने किराना व्यवसायी गोपाल प्रसाद गुप्ता के घर में डाका डाला. इस दौरान अपराधियों ने 10 हजार नकद सहित ढाई लाख से अधिक के जेवरात लूट लिये. जानकारी के अनुसार, किराना व्यवसायी गोपाल प्रसाद गुप्ता अपने परिवार के साथ घर में सोये थे. इसी दौरान छह की संख्या में अपराधी छत से घर के अंदर प्रवेश कर गये. इसके बाद
लौकहा में किराना
जिस घर में गोपाल प्रसाद व उनकी पत्नी सोयी थी उस दरवाजे के ताले को पत्थर से तोड़ दिया और घर में प्रवेश किया. एक अपराधी गृहस्वामी को पिस्टल के बल पर खामोश रहने की धमकी दी. इसके बाद अपराधी एक-एक कर पांचों कमरे का ताला तोड़ कर अलमारी व ट्रंक को खोल कीमती सामान ले लिया. अपराधियों ने गृहस्वामी की पत्नी रेखा देवी के नाक, कान, हाथ की अंगुली, चेन, टीका व अन्य जेवरात ले लिये. बाद में डकैतों ने सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया और आराम से निकल गये.
घटना के बाद रोड निर्माण कंपनी का जेसीबी चालक जब किराना व्यवसायी के दरवाजे पर जेसीबी लगाने आया,तो गृहस्वामी का हल्ला सुन कर उसने घर खोला और सभी सदस्यों को बाहर निकाला. इसके बाद घटना की जानकारी लौकहा थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी.
इधर, घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सोमवार को लौकहा बाजार जानेवाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया. थानाप्रभारी संजय कुमार प्रथम ने बताया है कि जल्द ही अपराधी को पुलिस पकड़ने में कामयाब होगी.
हथियारों से लैस आधा दर्जन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
10 हजार नकदी सहित ढाई लाख की संपत्ति ले गये अपराधी
परिवार के सदस्यों को एक कमरे में किया बंद
थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर हुई घटना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










