जमीन विवाद में फायरिंग पांच घायल, प्राथमिकी

फुलपरास : थाना क्षेत्र के सुड़ियाही गांव मे मंगलवार की देर शाम जमीन विवाद में जम कर गोलीबारी की गयी. इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया, जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है. थानाध्यक्ष सनोबर खां ने बताया […]
फुलपरास : थाना क्षेत्र के सुड़ियाही गांव मे मंगलवार की देर शाम जमीन विवाद में जम कर गोलीबारी की गयी. इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया, जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है. थानाध्यक्ष सनोबर खां ने बताया है कि गांव के ही अशोक कामत और श्याम सुंदर कामत के बीच जमीन का विवाद चल रहा था. मंगलवार को विवादित जमीन पर पंच के साथ अमीन ने मापी की.
इस दौरान देर शाम जमीन की मापी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी. इसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष आक्रामक हो गये और फायरिंग शुरू हो गयी. इसमें अमीन धर्मेंद्र कामत, उमेश कामत, भवेश कामत व महेंद्र कामत को गोली लगी. घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










