27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नप चुनाव में 148 प्रत्याशियों के बीच होगा घमसान

वार्ड 24 के एक प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस चुनाव चिह्न का आज होगा आवंटन मधुबनी : नगर परिषद चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के नाम वापसी के अंतिम दिन एक प्रत्याशी ने नाम वापसी लिया. निर्वाची पदाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा के समक्ष वार्ड न. 24 के एक प्रत्याशी मो. नासीर हुसैन ने नामांकन से अपना […]

वार्ड 24 के एक प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस

चुनाव चिह्न का आज
होगा आवंटन
मधुबनी : नगर परिषद चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के नाम वापसी के अंतिम दिन एक प्रत्याशी ने नाम वापसी लिया. निर्वाची पदाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा के समक्ष वार्ड न. 24 के एक प्रत्याशी मो. नासीर हुसैन ने नामांकन से अपना नाम वापस ले लिया. वार्ड न. 24 से कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया था. इनमें मो. नासिर हुसैन के नाम वापसी के बाद अब इस वार्ड से कुल दो ही प्रत्याशी मैदान में है. अब प्रत्याशी वारिश अंसारी और रइशा के बीच आमने सामने का मुकाबला होगा.
निर्वाची पदाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने कहा कि 155 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा था. इनमें 6 प्रत्याशी का नामांकन संवीक्षा के दौरान रद्द हो गया था. कुल 30 वार्ड में 149 प्रत्याशी चुनाव में खड़े थे. पर नाम वापसी के अंतिम दिन एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने से कुल 148 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.
चुनाव चिन्ह का आवंटन आज. नगर परिषद चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के प्रतीक चिह्न का आवंटन बुधवार को होगा. निर्वाची पदाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने कहा कि चुनाव मैदान में खड़े 148 प्रत्याशियों का चुनाव चिह्न का आवंटन प्रत्याशियों के बीच बुधवार को होगा.
नगर परिषद चुनाव मैदान में वार्डवार प्रत्याशी
वार्ड एक : अरुण कुमार, नागेंदर साह, ताहिर अंसारी, जय शंकर साह, मनीष कुमार, पवन कुमार, राम बहादुर साह
वार्ड दो : रेणु देवी, सुनिता देवी, शीला देवी, संध्या देवी, विनिता देवी, कंचन देवी, सुनिता देवी, बबिता देवी प्रत्याशी है.
वार्ड तीन : मखनी देवी एवं सुनैना देवी प्रत्याशी है
वार्ड चार : मनोज कुमार, मेराज अहमद, धर्मवीर प्रसाद
वार्ड पांच : पूनम देवी, रागिनी देवी, निर्मला देवी, पूनम देवी, दाना देवी, किरण देवी
वार्ड छह: पूनम कुमारी, पुरन राम, उमेश महतो, वीणा देवी, राम प्रसाद राम,
वार्ड सात : सुरेन्द्र मंडल, नवल कुमार झा, मनोज कुमार झा एवं गणेश पासवान
वार्ड आठ : कविता देवी, कृष्णा देवी, शांति देवी, सुनीता देवी, रेखा नायक
वार्ड नौ : पिंकी देवी, अनुराधा राउत, वीणा देवी, बेनजिर खालिद
वार्ड 10 : रेहाना खातुन, रजनी देवी, शांति देवी, परवीन जहां,
वार्ड 11 : रौशन खातुन, शैरूल खातुन, हलीमा खातून, लक्ष्मी देवी, कलावती देवी, रजीना खातून, वीणा गुप्ता, मीना देवी, नेहा कुमारी
वार्ड 12 : आइशा खातून, सुनीता देवी, मुसरत प्रवीण, मारूका खातून, सुनीता पूर्वे, अनिता देवी, रूपा कुमारी, मंजू साहा, जवेसरी देवी
वार्ड 13 : मेनका साह, राखी गुप्ता, रूबी देवी, सोनाली देवी, यासमीन अंजुम, सुनीता कुमारी
वार्ड 14 : कृष्ण कुमार कारक, बैजू कुमार सक्सेना, सुनीता देवी, अरविंद पूर्वे,
वार्ड 15 : संतोष कुमार महतो, रानी देवी, सुनील कुमार पूर्वे, मुकेश पंजियार, महरानी देवी पूर्वे, अमित कुमार,
वार्ड 16 : उर्मिला दवी, प्रीति चौधरी
वार्ड 17 : रजा इश्तियाक, रिजवान हसन, उमेश कुमार साह, महेश प्रसाद गुप्ता, पवन कुमार सिंह, एहतेशाम अहमद, अशोक नाथ झा, राजू कुमार
वार्ड 18 : कैलाश साह एवं राजू कुमार राज,
वार्ड 19 : पंकज कुमार झा, अमित कुमार सुमन, सुभाष चन्द्र मिश्रा, रौशन कुमार
वार्ड 20 : उमेश प्रसाद, यदुवीर ठाकुर, राजेश कुमार, राजकुमार महतो, राजेन्द्र प्रसाद, राजकुमार साह, राजकुमार महतो, इन्देश्वरी देवी
वार्ड 21 : मनीष कुमार सिंह एवं कुमार रवि
वार्ड 22 : नरगिस बानो, शबनम आरा, सईदा खातून
वार्ड 23 : नरूलुल्लाह, शाहिन खातुन, बीबी कुलसुम, सफीक अहमद, सद्दाम, संजय कुमार मिश्र, अरुण कुमार राय, अब्दुल कलाम उर्फ अब्दुल कलाम अंसारी
वार्ड 24 : वारिश अंसारी, रईसा
वार्ड 25 : शबाना परवीन, साजदा खातुन, खैरूल निशा, सैरूल खातून
वार्ड 26 : रेणु देवी, विमल देवी, कविता देवी, विभा देवी, यशोदा देवी
वार्ड 27 : जगतारिणी देवी, राकेश कुमार भारती, पम्मी कुमारी, राजू साह, जामुन सहनी, गोकुल नाथ ठाकुर
वार्ड 28 : मो अबु हमजा अंसारी, खालिद अनवर, शब्बीर, नजमूल एन
वार्ड 29 : शहनाज प्रवीण, हलीमा खातून, अंजु देवी
वार्ड 30: रिजवाना खातून, रीता देवी, प्रभावती देवी, गायत्री देवी, प्रतिमा रंजन ने नामांकन किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें