12 पुलिस अधिकारियों का बदला थाना

Updated at :03 May 2017 3:49 AM
विज्ञापन
12 पुलिस अधिकारियों का बदला थाना

मधुबनी : जिले में बढ़ रहे अपराध को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक बरनवाल ने भारी पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का अदला बदली की है. कुछ थाना में नये अवर निरीक्षकों की तैनाती की गई है. वही कुछ के कार्यकाल पूरा हो जाने के कारण उनके थाना को बदल कर दूसरे थाना में […]

विज्ञापन

मधुबनी : जिले में बढ़ रहे अपराध को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक बरनवाल ने भारी पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का अदला बदली की है. कुछ थाना में नये अवर निरीक्षकों की तैनाती की गई है. वही कुछ के कार्यकाल पूरा हो जाने के कारण उनके थाना को बदल कर दूसरे थाना में पदस्थापित किया है.

पुलिस अवर निरीक्षक पंकज आनंद को लदनियां थानाध्यक्ष से हटाकर बाबूबरही थाना, पुलिस अवर निरीक्षक इन्द्रदेव दास थानाध्यक्ष बाबूबरही को पुलिस केन्द्र मधुबनी, पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार 5 को हरलाखी थानाध्यक्ष से हटाकर खजौली थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं राजनगर थानाध्यक्ष संजय कुमार 3 को हरलाखी का थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक रूपक रंजन सिंह को रहिका थानाध्यक्ष से हटाकर राजनगर थानाध्यक्ष,

संजय कुमार द्वितीय ओपी अध्यक्ष अररिया संग्राम से रहिका का थानाध्यक्ष संजय कुमार चतुर्थ ओपी अध्यक्ष ललमनियां से ओपी अध्यक्ष अररिया संग्राम, पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार प्रथम को नगर थाना से थानाध्यक्ष लदनियां, कनीय अवर निरीक्षक फुलपरास मनोज कुमार प्रथम को ओपी अध्यक्ष ललमनियां. लौकहा थानाध्यक्ष संजय कुमार को भेजा थानाध्यक्ष, लखनौर थानाध्यक्ष शिव कुमार प्रसाद को थानाध्यक्ष लौकहा, कनीय अवर निरीक्षक नगर थाना विजय प्रकाश को लखनौर थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन