हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

Updated at :01 May 2017 2:20 AM
विज्ञापन
हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

खुटौना (मधुबनी) : पश्चिम बंगाल पुलिस ने स्थानीय थाने के सहयोग से कई राज्यों के वांछित तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी निशानदेही पर क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की. इसमें लूट के हीरे, जेवरात व एक कट्टा बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपितों में खुटौना गोठ निवासी अमित कुमार कामत, परसाही के […]

विज्ञापन

खुटौना (मधुबनी) : पश्चिम बंगाल पुलिस ने स्थानीय थाने के सहयोग से कई राज्यों के वांछित तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी निशानदेही पर क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की. इसमें लूट के हीरे, जेवरात व एक कट्टा बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपितों में खुटौना गोठ निवासी अमित कुमार कामत, परसाही के सुनील कुमार साहु व यूपी अलीगढ़ के अशोक चौधरी उर्फ रमेश प्रजापति शािमल हैं. जानकारी के अनुसार तीनों पर विभिन्न प्रदेशों में कई मामले दर्ज हैं.

फिलहाल पुलिस तीनों को मुंबई में दर्ज सीआर नंबर 277/17 के एक मामले गिरफ्तार कर खुटौना लायी थी. खुटौना अवर निरीक्षक शाहनवाज खां ने बताया है कि अमित कुमार कामत, परसाही के मुरारपट्टी निवासी सुनील साहु व अशोक चौधरी उर्फ रमेश प्रजापति पर कोलकाता के न्यू अलीपुर थाने में मामला दर्ज है. अमित कुमार कामत

हथियार के साथ
तथा सुनील साहु को मुंबई पुलिस ने 70 लाख रुपये के साथ मुंबई में ही गिरफ्तार किया था, जिन्हें बंगाल पुलिस रिमांड पर खुटौना लायी. अमित कुमार की निशानदेही पर उसके घर से ही अशोक चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
इसके बाद तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की. इसमें अमित कुमार कामत के घर से सोने की एक चेन, कान का टॉप, हीरा तथा सोने का एक एयर टॉप बरामद हुआ. सुनील साहु के घर से सोने का रिंग, उजला पत्थर (हीरा), ब्लैक एंड ह्वाइट कलर के कान का टॉप, सोने का एक इयर टॉप जिसमें ग्रीन कलर का पत्थर बरामद किया गया है. अशोक चौधरी के पास से पुलिस ने एक रिवाल्वर व एक आठ एमएम की गोली बरामद की है. वहीं सोने का लॉकेट, गणेश की प्रतिमा के आकार का एक मीणा ब्लैक भी बरामद किया है.
बंगाल पुलिस रिमांड पर लायी है खुटौना
कई डाकों व चोरी में हैं तीनों शामिल, दूसरे राज्यों में भी हैं मामले दर्ज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन