ePaper

9500 बोतल शराब जब्त, तस्कर फरार

Updated at : 28 Apr 2024 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
9500 बोतल शराब जब्त, तस्कर फरार

20 प्लास्टिक बोरी में छुपाकर रखे देसी नेपाली शराब एवं 25 कार्टन में नेपाली अंग्रेजी शराब कुल 9500 बोतल शराब जब्त कर थाना पर लाया.

विज्ञापन

खजौली. थाना क्षेत्र के चतरा मकुनमा कमला नदी घाट एवं चतरा चौरी कमला नदी के उत्तरी घाट पर जंगल में 20 प्लास्टिक बोरी में छुपाकर रखे देसी नेपाली शराब एवं 25 कार्टन में नेपाली अंग्रेजी शराब कुल 9500 बोतल शराब जब्त कर थाना पर लाया. एसआई राम कुमार ने कहा कि शराब आने की सूचना मिलते ही तत्वरित कार्रवाई करते चतरा मकुनमा कमला नदी घाट पर पहुंचे. चतरा गांव निवासी शराब तस्कर अमर यादव, सोनू यादव एवं मकुनमा गांव निवासी विनोद यादव तीनों शराब तस्कर पुलिस वाहन पर नजर पड़ते ही उत्तर दिशा की ओर फरार हो गया. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि शराब तस्कर अमर यादव नेपाल से शराब लाकर मधुबनी, दरभंगा सहित बिहार के अन्य जिले में सप्लाई करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन