जयकारे के साथ मां शारदे की प्रतिमा का विसर्जन

फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र मे दो दिवसीय माता सरस्वती पूजन महोत्सव को लेकर गुरूवार को पूजन के बाद मूर्ति का विसर्जन किया गया . रंग गुलाल के साथ नवयुवको और छात्र -छात्राओ के द्वारा माता शारदे की मूर्ति विसर्जित की गयी. मध्य विद्यालय ,फुलपरास मध्य विद्यालय सुग्गापटी ,महादलित टोला फुलपरास के अलावा सभी निजी कोचिंग […]
फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र मे दो दिवसीय माता सरस्वती पूजन महोत्सव को लेकर गुरूवार को पूजन के बाद मूर्ति का विसर्जन किया गया . रंग गुलाल के साथ नवयुवको और छात्र -छात्राओ के द्वारा माता शारदे की मूर्ति विसर्जित की गयी. मध्य विद्यालय ,फुलपरास मध्य विद्यालय सुग्गापटी ,महादलित टोला फुलपरास के अलावा सभी निजी कोचिंग सेंटरों पर मां शारदे की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. बेनीपट्टी. अनुमंडल के अधिकांश इलाकों में गुरुवार को मां सरस्वती के प्रतिमा का शांतिपूर्ण विसर्जन संपन्न हो गया़
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां को धूप अगरबती से पूजा अर्चना की और विसर्जन यात्रा में शामिल हो गये़ गांव के समीप अवस्थित नदी या जलाशयों के पवित्र जल में प्रतिमा का विसर्जन किया गया़ इस दौरान पिक अप वैन, ट्रेक्टर व रथों पर मां की प्रतिमा को सजाया गया था, जिसमें वाहनों के काफिले के साथ-साथ सैकड़ों लोग विसर्जन यात्रा के काफिला में शामिल होकर मां शारदे की जयजयकारे लगाने में मशगूल रहे़ युवाओं ने इस दौरान बज रहे धार्मिक गीतों के तर्ज पर जमकर ठूमके लगाये़ लोग अबीर गुलाल से सराबोर होते रहे़ विद्या की अधिष्ठात्री मां शारदे के प्रतिमा का हषोल्लासपूर्वक विसर्जन किया गया़ इस
मौके पर शिक्षण संस्थानों के बच्चें भी साथ रहे, जिसकी निगरानी की जिम्मेवारी संबंधित संस्थानों के शिक्षक स्वयं संभाल रहे थे़ विसर्जन के क्रम में कई मुख्य पथों पर कुछ देर के लिए वाहनों का परिचालन ठप रहा़ हालांकि शांतिपूर्ण विसर्जन के लिये पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह नजर बनाये रही़ सभी विसर्जन यात्रा में पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी, जो यातायात सुचारु बनाने में कड़ी मशक्कत करते रहे़ बेनीपट्टी प्रखंड के नजारा मेघवन में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व दंडाधिकारी की तैनाती की गयी थी़ जो पूजनोत्सव के समय से ही संदिग्ध गतिविधि वाले तत्वों पर पैनी नजर रख रहे थे़ कई जगहों पर गुरुवार को मां शारदे के प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जा सका है़ संभवत: शुक्रवार को विसर्जन यात्रा निकाल मां की प्रतिमा को जल प्रवाह किया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










