ब्राड बैंड से िमलेगी सुविधा

मधुबनी : बजट पर आम लोगों के साथ साथ युवाओं ने भी मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है. जगतपुर गांव निवासी छात्र अमित कुमार मिश्रा बताते हैं कि बजट छात्र के लिये मिला जुला है. नये वैकेंसी व प्रतियोगिता परीक्षा देने वाले छात्रों के लिये कोई विशेष प्रावधान नहीं करना छात्रों को उदास किया है. […]
मधुबनी : बजट पर आम लोगों के साथ साथ युवाओं ने भी मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है. जगतपुर गांव निवासी छात्र अमित कुमार मिश्रा बताते हैं कि बजट छात्र के लिये मिला जुला है. नये वैकेंसी व प्रतियोगिता परीक्षा देने वाले छात्रों के लिये कोई विशेष प्रावधान नहीं करना छात्रों को उदास किया है. जबकि गांवों में ही ब्रॉड बैंड की सुविधा से छात्रों को सहूलियत मिलेगी. वहीं दिवाकर मिश्रा बताते हैं कि गांव में ब्रॉड बैंड की सुविधा होने से गांव के युवाओं को रोजगार के भी अवसर मिल सकेंगे.
सरकार की यह पहल सराहनीय है. आवश्यकता है कि इसे जल्द से जल्द पारदर्शिता से लागू कर दिया जाये. वहीं आर के कालेज रोड शांभवि कॉलोनी निवासी अल्का कुमारी ने कहा कि बजट में छात्राओं के लिये किसी भी व्यावसायिक कोर्स या छात्रबृति के बारे में स्पष्ट बातें नहीं कही गयी है. साथ ही छोटे छोटे जिलों में उच्च शिक्षण केंद्र के बारे में भी नयी पहल नहीं है. यह छात्र हित में नहीं है. सरकार को इस दिशा में पहल करनी चाहिये थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










