डीएस का डांस सोशल मीडिया पर वायरल

Updated at :01 Feb 2017 4:49 AM
विज्ञापन
डीएस का डांस सोशल मीडिया पर वायरल

मधुबनी : सदर अस्पताल के उपाधीक्षक द्वारा किये गये नृत्य का यू – ट्यूब पर वायरल होने के मामले को सीएस ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने इस मामले में सोमवार की देर शाम उपाधीक्षक डा. ए एन प्रसाद से स्पष्टीकरण पूछते हुए इसका जवाब 24 घंटे में देने का निर्देश जारी किया है. क्या […]

विज्ञापन

मधुबनी : सदर अस्पताल के उपाधीक्षक द्वारा किये गये नृत्य का यू – ट्यूब पर वायरल होने के मामले को सीएस ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने इस मामले में सोमवार की देर शाम उपाधीक्षक डा. ए एन प्रसाद से स्पष्टीकरण पूछते हुए इसका जवाब 24 घंटे में देने का निर्देश जारी किया है.

क्या है मामला. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. एएन प्रसाद द्वारा सदर अस्पताल के किसी बंद कमरे ( संभवत: ओटी ) में हिंदी गाने पर नृत्य किया गया. जो किसी के द्वारा यू- ट्यूब पर वायरल कर दिया गया.इस नृत्य की कई खबरिया चैनलों पर भी दिखाया गया. जिसके बाद सीएस ने इस मामले में डीएस से स्पष्टीकरण पूछा है. इधर इस नृत्य के वीडियो वायरल होने से अस्पताल कर्मी समेत आम लोगों में जोर शोर से चर्चा की जा रही है. कई लोग वायरल हुए नृत्य का स्थान सदर अस्पताल को ओटी कक्ष बताते है. जबकि उपाधीक्षक इसे अपने घर ऑफ टाइम किये गये इंजॉय बताते है.
जांच के बाद होगी कार्रवाई. सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा ने बताया कि वीडियो वायरल होते ही डीएस से स्पष्टीकरण पूछा गया है. स्पष्टीकरण की जांच की जायेगी. जांच में दोषी पाये जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
मामले में सीएस ने डीएस से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन