अपराधियों ने 59 हजार रुपये छीने

Updated at :15 Dec 2016 6:08 AM
विज्ञापन
अपराधियों ने 59 हजार रुपये छीने

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के चभच्चा मोड़ पर बीते मंगलवार की शाम मध्य विद्यालय नवहथ के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार के हाथ से मोटर साइकिल सवार अपराधियों ने रुपये से भरे एक झोला छीनकर भाग गया. झोला में 59 हजार रुपये था. इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने नगर थाने में एक […]

विज्ञापन

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के चभच्चा मोड़ पर बीते मंगलवार की शाम मध्य विद्यालय नवहथ के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार के हाथ से मोटर साइकिल सवार अपराधियों ने रुपये से भरे एक झोला छीनकर भाग गया. झोला में 59 हजार रुपये था. इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने नगर थाने में एक आवेदन दिया है. दिए आवेदन में कहा है कि वे दो – दो विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थापित हैं. इलाहाबाद बैंक से मंगलवार को उन्होंने एमडीएम मद के लिए 24 हजार रुपये की निकासी की. इसके बाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवहथ के लिए 11 हजार रुपये एवं स्वयं के वेतन मद का 24 हजार रुपया निकाला. कुल 59 हजार

रुपये लेकर वे पैदल ही संतुनगर
स्थित अपने आवास पर जा रहे
थे. इसी दौरान चभच्चा मोड़ पर एक काले रंग की मोटर साइकिल पर सवार दो अपराधियों ने उनके हाथ में रखे थैला को छीनकर रहिका की ओर भाग गए. थैला में बैंक की पासबुक
व चेकबुक भी थी. नगर थाना में मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज
की गयी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन