नहीं रहीं मिथिला पेंटिंग की कलाकार भूमा देवी

मधुबनी : मिथिला पेंटिंग की स्टेट अवार्डी भूमा देवी का निधन हो गया है. वे 88 साल की थीं. उन्होंने जितवारपुर गांव स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस लिया. भूमा देवी मिथिला पेंटिंग को नये आयाम पर पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभा रही थीं. आज इनके पुत्र विश्वंभर झा, पितांबर झा, दिगंबर झा, बहू त्रिपुरा […]
मधुबनी : मिथिला पेंटिंग की स्टेट अवार्डी भूमा देवी का निधन हो गया है. वे 88 साल की थीं. उन्होंने जितवारपुर गांव स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस लिया. भूमा देवी मिथिला पेंटिंग को नये आयाम पर पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभा रही थीं. आज इनके पुत्र विश्वंभर झा, पितांबर झा, दिगंबर झा, बहू त्रिपुरा देवी, मंजुला देवी एवं पोता संजय झा भी मिथिला पेंटिंग बना रहे हैं. सभी ने भूमा देवी से ही मिथिला पेंटिंग की कला को सीखा है. भूमा देवी के निधन की खबर सुनते ही पूरे गांव सहित आस पास के गावों में शोक की लहर दौड़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










