जेवरात के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Dec 2016 4:58 AM
विज्ञापन

मधेपुर थाने पर िगरफ्तार अपराधियों के साथ डीएसपी पुलिसकर्मी मधेपुर : संघत चौक पर ईंट व्यवसायी अग्नि कुमार सिंह के घर दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. घटना के छठे दिन पुलिस ने लूट के कुछ जेवरात एवं तीन बाइक के साथ घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार […]
विज्ञापन
मधेपुर थाने पर िगरफ्तार अपराधियों के साथ डीएसपी पुलिसकर्मी
मधेपुर : संघत चौक पर ईंट व्यवसायी अग्नि कुमार सिंह के घर दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. घटना के छठे दिन पुलिस ने लूट के कुछ जेवरात एवं तीन बाइक के साथ घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. धराये आरोपित में अंधरामठ थाने के हरिराहा गांव के धर्मेन्द्र कुमार साहु उर्फ देबन साहु एवं भेजा थाना क्षेत्र के डारह गांव के राम कुमार ठाकुर बताया गया है. झंझारपुर के एसएसपी निधि रानी के दिशा निर्देश में मधेपुर के थानाध्यक्ष रामाशीष कामती के नेतृत्व मे गठित मधेपुर, भेजा, अंधरामठ एवं फुलपरास थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से इस घटना का खुलासा किया है.
वहीं इस लूट कांड में शामिल अन्य अपराधियों की भी पहचान कर ली गयी है. झंझारपुर के डीएसपी निधि रानी ने मधेपुर थाना पर यह जानकारी दी. धराये अपराधियों के अलावे घटना में शामिल अन्य अपराधियों के घर से लूट का 50 ग्राम सोने का जेवरात, साढ़े चार किलो चांदी के जेवरात व तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है.
आठ अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम : डीएसपी निधि रानी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने यह स्वीकार किया है कि इस लूट कांड को उन लोगों ने अंजाम दिया है. साथ ही इसमें आठ अपराधी शामिल थे. पांच अपराधी घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे. जबकि तीन अपराधी बाहर में निगरानी में जुटे थे.
जेवरात बेचने जा रहे थे अपराधी : घटना में शामिल एक अपराधी धर्मेन्द्र कुमार साहु को पुलिस ने लूट के कुछ जेवरात के साथ उस समय धर दबोचा जब वह लूट के हिस्से के जेवरात को बेचने जा रहा था. जबकि दूसरे अपराधी भेजा क्षेत्र के डारह गांव निवासी राम कुमार ठाकुर को पुलिस ने डारह गांव में लूट के जेवरात के साथ धर दबोचा. उन्होंने बताया कि अपराधी राम कुमार ठाकुर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह डकैती एवं लूट की तीन घटनाओं को अंजाम दे चुका है.
इसके विरुद्ध मधेपुर, लौकही एवं निर्मली थाना में मामला दर्ज है. इस लूट की घटना में यह लाइनर की भूमिका में था. घटनास्थल के बगल में एक लकड़ी के कारोबारी के यहां कई बार मजदूरी भी कर चुका है. उन्होंने बताया कि शेष छह अपराधी में कुछ सुपौल एवं मधुबनी जिला के हैं. जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.
पुरस्कृत होंगे पुलिस
डीएसपी निधि रानी ने बताया कि दिनदहाड़े लूट की घटना का उद्भेदन करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जायगा. प्रेस कान्फ्रेंस में डीएसपी निधि रानी, इंस्पेक्टर ब्रह्मदेव सिंह, मधेपुर के थानाध्यक्ष रामाशीष कामती, भेजा थानाध्यक्ष रंग बहादुर सिंह, झंझारपुर के थानाध्यक्ष श्याम किशोर रंजन, एस आई दिनेश सिंह, एस आई अनिल कुमार सिंह, ए एस आई अभिमन्यू शर्मा शामिल थे.
मधेपुर लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










