शीतलहर की चपेट में जिला
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :12 Dec 2016 5:16 AM
विज्ञापन

ठंड. स्टेशन पर यात्रियों व अस्पताल में भरती मरीजों की बढ़ी परेशानी मधुबनी : विगत सात दिनों के बाद शनिवार को धूप के निकलने से ठंड से मिली थोड़ी राहत पर एक बार कड़ाके की ठंड ने कब्जा कर लिया है. रविवार को हर दिन से अधिक कनकनी रही. दिन भर पछुआ हवा व कंपकंपी […]
विज्ञापन
ठंड. स्टेशन पर यात्रियों व अस्पताल में भरती मरीजों की बढ़ी परेशानी
मधुबनी : विगत सात दिनों के बाद शनिवार को धूप के निकलने से ठंड से मिली थोड़ी राहत पर एक बार कड़ाके की ठंड ने कब्जा कर लिया है. रविवार को हर दिन से अधिक कनकनी रही. दिन भर पछुआ हवा व कंपकंपी से लोग ठिठुरते रहे. इसका प्रभाव हर ओर दिखा. स्कूल भले ही बंद रहने के कारण बच्चे घरों में दुबके रहे. पर बाजारों में भी इसका सीधा असर पड़ा. व्यस्त रहने वाले बाजार में रविवार को सन्नाटा पसरा रहा. जगह – जगह लोग अलाव के पास बैठे रहे. सबसे अधिक परेशानी अस्पताल में भर्ती मरीज व स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को हो रही है. ठंड में शहर की स्थिति को लेकर हमने शाम छह बजे चार प्रमुख चौराहों का जायजा लिया जो इस प्रकार रहा.
बाटा चौक . सबसे व्यस्त चौराहा. गिलेशन बाजार, चूड़ी बाजार, थाना चौक एवं स्टेशन की ओर आने वाले सड़क होने के कारण यहां पर हमेशा ही लोगों की भीड़ लगी रहती है. पर रविवार की शाम सन्नाटा तो नहीं पर लोगों की संख्या जरूर कम थी. कुछ लोग सब्जी बाजार से हाथ में सब्जी का थैली लिये आ जा रहे थे तो कुछ लोग बगल के ही तिलकुट की दुकान, चप्पल की दुकान एवं उन खरीदते नजर आये.
स्टेशन चौक: सब्जी बाजार में सन्नाटा पसरा था. सड़क किनारे सब्जी लिये दुकानदार जरूर बैठे थे. पर ग्राहक नदारद. मधुबनी – पटना के लिये बस आ जा रही थी. स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिये भी लोग आ रहे थे. जिस कारण यहां पर रह रह कर रिक्शा व अन्य चार पहिये वाहन भी आ रहे थे. कुहासा से हालत खराब हो रही थी. तेज हवा ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया था.
लेट से चली रहीं ट्रेनें. तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. लोग ठंड से बेहाल हैं. प्रशासन द्वारा ना तो स्टेशन या सदर अस्पताल में अलाव का इंतजाम किया गया है और ना ही सही तरीके से कंबल ही मुहैया कराया गया है. स्टेशनों पर हर रूट की ट्रेनें घंटो विलंब से चल रही है. प्लेटफार्म पर लोग दुबके हुए हैं. स्टेशन पर यात्रियों की प्रतीक्षा में रहने वाले रिक्शा चालक कागज, कूट जला कर अलाव का इंतजाम करते देखे गये. लोगों की परेशानी बढ़ते जा रही है.
छह बजते ही अधिकतर चौक-चौराहों पर पसरा सन्नाटा
कोतवाली चौक का नजारा.
लाइट जला कर चलना मजबूरी. कोतवाली चौक : शाम के छह बज रहे हैं. शहर का सबसे व्यस्त चौराहा में कोतवाली चौक शामिल है. मधुबनी दरभंगा मुख्य सड़क होने के नाते हर बड़ी छोटी वाहन इसी होकर गुजरती है. रविवार को भी शाम छह बजे में यहां पर चहल – पहल थी. समीप ही मछली बाजार होने के कारण भी यहां लोगों की भीड़ थी. इस समय तक कुहासा छाने लगा था. वाहनों को लाइट जला कर आना जाना पड़ रहा था.
पछुआ हवा ने बढ़ायी ठंड
थाना चौक : अन्य दिन इस चौक पर हमेशा ही सैकड़ों लोग, रिक्शा, छोटे – बड़े वाहन की भीड़ रहती थी. पर रविवार को शाम छह बजे यहां पर सन्नाटा पसर चुका था. सुधा पार्लर पर जरूर दो चार लोग सामान लेने के लिये आ रहे थे. पर कुहासा से वातावरण पूरी तरह ढंक चुका था. लोगों में जल्दी घर पहुंचने की बेताबी दिख रही है.
अस्पताल में मरीजों की संख्या हुई कम .अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी कम हो गयी है. बढती ठंड में सही से व्यवस्था नहीं रहने के कारण अधिकांश भर्ती मरीजों ने अस्पताल को खाली कर दिया है. रविवार को प्राय: हर वार्ड में बेड खाली पड़ा था. इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की संख्या भी कम गयी है. स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अन्य दिन जहां दिन भर में करीब एक सौ से अधिक मरीज डॉक्टर से दिखाने आते थे वहीं रविवार को दो बजे दिन तक महत 11 मरीज ही आये थे.
बाजार में सन्नाटा, अलाव का इंतजाम नहीं . ठंड से बाजार मे सन्नाटा पसरा हुआ है. गिलेशन बाजार, शंकर चौक, स्टेशन चौक, थाना चौक सहित प्राय: हर व्यस्त चौक चौराहा पर लोगों की संख्या कम ही रही. हालांकि रविवार रहने के कारण भी लोगों की आवाजाही कम होना एक कारण बताया जा रहा है. फुटपाथ पर दुकानदार भी ग्राहक के इंतजाम में दिन भर रहे. इक्का दुक्का ग्राहक ही दुकान पर आये. अब तक प्रशासन की ओर से कहीं भी सरकारी स्तर पर अलाव का इंतजाम नहीं किया गया है.
रिक्शाचालक व यात्रियों की बढ़ी परेशानी . स्टेशन, चौक चौराहा, अस्पताल सहित अन्य किसी भी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव का इंतजाम नहीं किये जाने के कारण रिक्शा ठेला चालकों, फुटपाथ विक्रेताओं के साथ साथ यात्रियों व आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है. इन लोगों पर ठंड आफत बन गयी है. वैसे तो सुबह से ही पछुआ हवा चल रही थी. पर शाम होते होते हवा इतनी तेज हो गयी कि लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया. वहीं अब तक प्रशासन ने विद्यालयों के बंद करने की भी घोषणा नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










