पोस्ट ऑफिस में 44 करोड़ रुपये जमा

Updated at :09 Dec 2016 5:18 AM
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस में 44 करोड़ रुपये जमा

मधुबनी : केंद्र सरकार द्वारा बीते आठ नवंबर से देश में लागू नोटबंदी के बाद बैंकों व पोस्ट ऑफिस में पुराने नोट के जमा करने की होड़ लगी हुई है. लगा है. जिले के डाक घर कार्यालयों में जमा हुए रकम पर एक नजर डाला जाये तो चौंकाने वाला आंकड़ा प्राप्त होता है. जहां अक्तूबर […]

विज्ञापन

मधुबनी : केंद्र सरकार द्वारा बीते आठ नवंबर से देश में लागू नोटबंदी के बाद बैंकों व पोस्ट ऑफिस में पुराने नोट के जमा करने की होड़ लगी हुई है. लगा है. जिले के डाक घर कार्यालयों में जमा हुए रकम पर एक नजर डाला जाये तो चौंकाने वाला आंकड़ा प्राप्त होता है. जहां अक्तूबर माह में जिले के पोस्ट ऑफिस में 26 करोड़ एक लाख रुपये जमा किया गया था.

इसमें सबसे अधिक बचत खाता में 17 करोड़ 50 लाख रुपये जमा हुए. वहीं नोट बंदी के बाद नवंबर माह में इसके डेढ़ गुणा से अधिक रकम जमा हुए. नवंबर माह में कुल 44 करोड़ 76 लाख रुपये जमा किया गया. जिसमें बचत खाता में जमा हुए रकम का दोगुना तक रकम जमा किया गया है. राष्ट्रीय बचत कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नवंबर माह में केवल बचत खाता में 35 करोड़ 59 लाख रुपये खाताधारियों द्वारा जमा किया गया है.

वहीं यदि बात सितंबर माह की तुलना में नवंबर में रकम जाम की बात करें तो यह तीन गुणा तक हो रहा है. सितंबर माह में लोगों ने विभिन्न मदो में कुल 14 करोड़ 59 लाख रुपये जमा किये थे. पोस्ट ऑफिस में मुख्यतया सेविंग्स खाता, एनएससी, किसान विकास पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना, सावधि जमा योजना, मासिक आय योजना, वरिष्ठ नागरिक योजना, आरडी खाता एवं पीपीएफ योजना के तहत रकम ग्राहकों द्वारा जमा की जाती है.

लक्ष्य का 60 फीसदी जमा
जिले में डाकघरों में जमा होने वाले आवर्ती एवं बचत खाताओं का लक्ष्य 80 करोड़ रुपया है. राष्ट्रीय बचत पदाधिकारी शशि भूषण भारत ने बताया कि जिले में डाकघरों में शुद्ध जमा राशि नवंबर माह तक 48 करोड़ 47 लाख रुपया हुआ है. वर्ष 2016-17 में अप्रैल माह से नवंबर माह तक दो अरब 51 करोड़ 49 लाख रुपये डाकघरों में जमा हुआ. जबकि दो अरब तीन करोड़ दो लाख रुपये की निकासी हुई है.
सितंबर की तुलना में तीन गुना अधिक जमा
पोस्ट ऑफिस में जमा राशि
खाता का नाम सितंबर माह अक्तूबर माह नवंबर माह
आरडी खाता 4 करोड़ 80 लाख 17 करोड़ 50 लाख 35 करोड़ 59 लाख
एनएससी 22 लाख 25 लाख 64 लाख
किसान विकास पत्र 2 करोड़ 43 लाख 2 करोड़ 16 लाख 2 करोड़ 53 लाख
सुकन्या योजना 37 लाख 37 लाख 51 लाख
मासिक आय योजना 2 करोड़ 5 लाख 2 करोड़ 33 लाख 95 लाख
वरिष्ठ नागरिक 15 लाख 11 लाख 4 लाख
पीपीएफ 20 लाख 15 लाख 90 लाख
सावधि जमा तीन करोड़ 37 लाख 3 करोड़ 14 लाख 3 करोड़ 60 लाख
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन