स्कूल बंद करने को लेकर डीएम से मिला शिष्टमंडल

Updated at :09 Dec 2016 5:17 AM
विज्ञापन
स्कूल बंद करने को लेकर डीएम से मिला शिष्टमंडल

मधुबनी : शीत लहर को देखते हुए जिले के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के पठन पाठन बंद करने को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार कामत के नेतृत्व में गुरुवार को शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल डीएम गिरिवर दयाल सिंह से मिले. श्री कामत ने बताया कि शिक्षक संघ के प्रतिनिधि […]

विज्ञापन

मधुबनी : शीत लहर को देखते हुए जिले के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के पठन पाठन बंद करने को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार कामत के नेतृत्व में गुरुवार को शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल डीएम गिरिवर दयाल सिंह से मिले.

श्री कामत ने बताया कि शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से मिलकर शीतलहर एवं पछिया हवा के कारण ठंड के अत्यधिक बढ़ जाने से विद्यालय में आने वाले छात्र- छात्राओं को कठिनाई होती है एवं बच्चों के बीमार होने की आशंका बढ़ गई है अत: मानवीय दृष्टिकोण से विद्यालय को बंद करने का आवेदन दिया है. प्रतिनिधि मंडल में संघ के प्रवक्ता रंजन चौधरी, उपाध्यक्ष डाॅ सीमा कुमारी यादव, रियाज अहमद, दिलीप कुमार अमर शामिल थे.

ज्यादातर एटीएम का शटर अब भी डाउन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन