चार साल से छात्रों के साथ ठगी का खेल

मधुबनी : जिस उद्योग विभाग में बेरोजगारों के रोजगार सृजन करने की योजना हर दिन बनायी जाती है उसी उद्योग विभाग में अधिकारियों के नाक के नीचे बीते चार साल से सैकड़ों बेरोजगार छात्रों से लाखों रुपये की हेराफेरी कर ली गयी और अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी. हेराफेरी करने वाले आराम से अधिकारियों […]
मधुबनी : जिस उद्योग विभाग में बेरोजगारों के रोजगार सृजन करने की योजना हर दिन बनायी जाती है उसी उद्योग विभाग में अधिकारियों के नाक के नीचे बीते चार साल से सैकड़ों बेरोजगार छात्रों से लाखों रुपये की हेराफेरी कर ली गयी और अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी. हेराफेरी करने वाले आराम से अधिकारियों के साथ हंसते, बाते करते हुए छात्रों को ठगते रहे और अधिकारी भी जाने अंजाने उन्हें संरक्षण देते रहे. चार साल पहले 2012 में सरकार द्वारा महादलित समुदाय के महिला पुरुषों को कौशल विकास योजना के तहत छह माह एवं तीन माह का प्रशिक्षण दिये जाने की शुरुआत की गयी.
इस मामले की भनक जब तक छात्रों को हुई तब तक लाखों रुपये का गबन हो चुका था. जानकारी के अनुसार इसमें प्रशिक्षण लेने वाले महादलित छात्रों का मुफ्त में नामांकन किया जाता है. जिसके बाद उन्हें प्रशिक्षक के द्वारा आधुनिक सिलाई कढाइ का छह माह एवं तीन माह का कोर्स कराया जाता है. सरकार के द्वारा छह माह के प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को 9 हजार एवं तीन माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को 4500 रुपये बतौर छात्रवृति भी दी जाती है
. बताया जा रहा है कि जब छात्रों को प्रशिक्षण के बाद छात्रवृति दिये जाने का समय आता था तो कर्मी द्वारा हर छात्र से रुपये लिया जाता था. जानकारी के अनुसार छह माह के प्रशिक्षण लेने वाले छात्र से दो – दो हजार एवं तीन माह का प्रशिक्षण लेने वाले छात्र से एक – एक हजार रुपये कर्मी नाजायज तरीके से वसूलते थे. यह कारोबार पिछले चार साल से किया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










