अपराधियों को हर माह लगानी होगी हाजिरी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2016 4:57 AM
मधुबनी : नगर थाना में शातिर अपराधियों की सूची बना कर डोजियर (संचिका)तैयार की जा रही है. पुलिस अधीक्षक दीपक वरनवाल के निर्देश पर जिले के सभी थाना को शातिर अपराधियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है. ताकि इन अपराधियों पर नजर रखी जा सके एवं उन्हें मासिक थाना में हाजिरी बनाकर उपस्थिति […]
मधुबनी : नगर थाना में शातिर अपराधियों की सूची बना कर डोजियर (संचिका)तैयार की जा रही है. पुलिस अधीक्षक दीपक वरनवाल के निर्देश पर जिले के सभी थाना को शातिर अपराधियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है. ताकि इन अपराधियों पर नजर रखी जा सके एवं उन्हें मासिक थाना में हाजिरी बनाकर उपस्थिति दर्ज की जा सके.
नगर थाना में ऐसे आठ शातिर अपराधियों की सूची तैयार की गई है. जिन पर कई मामलों के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है. इन आरोपियों पर कई संगीन धाराओं में नगर थाना में आरोपित किया गया है. पेशेवर अपराधी के निगरानी के लिए यह डोजियर तैयार की जा रही है. ताकि अपराध पर नियंत्रण किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










