कालाबाजारी पर रोक को सकरी में बनेगा चेक पोस्ट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2016 4:46 AM
मधुबनी : जिले में उर्वरक की आपूर्ति, वितरण एवं कालाबाजारी पर लगाम लगाने के मामले को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रूख अपना लिया है. कई ऐसे निर्देश जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने दिये हैं जो अब तक पूर्व मे कभी नहीं दिया गया था. अब रैक प्वाइंट से आने वाले उर्वरक को जिले […]
मधुबनी : जिले में उर्वरक की आपूर्ति, वितरण एवं कालाबाजारी पर लगाम लगाने के मामले को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रूख अपना लिया है. कई ऐसे निर्देश जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने दिये हैं जो अब तक पूर्व मे कभी नहीं दिया गया था. अब रैक प्वाइंट से आने वाले उर्वरक को जिले में प्रवेश करने के लिये विभाग द्वारा बनाये गये चेक पोस्ट से होकर गुजरना होगा.
साथ ही किस कंपनी का कितना उर्वरक किस रैक प्वाइंट पर उतार कर जिले में भेजा गया है इसकी पूरी जानकारी भी कंपनी एवं इसके अधिकृत विक्रेता को देना होगा. ऐसा नहीं करने वाले कंपनी के खाद को ना सिर्फ अवैध माना जायेगा बल्कि खाद बेचे जाने पर कारवाई भी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










