नोटबंदी से राजस्व में आयी गिरावट

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2016 4:44 AM

विज्ञापन

मधुबनी : केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोट बंदी के आदेश के बाद कई कार्यालयों में टैक्स वसूली में गिरावट आ गयी है. परिवहन विभाग भी अपने लक्ष्य से करीब साठ लाख रुपये पीछे है. जिला परिवहन पदाधिकारी का कहना है कि नोटबंदी के बाद मासिक लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है. जिला […]

विज्ञापन

मधुबनी : केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोट बंदी के आदेश के बाद कई कार्यालयों में टैक्स वसूली में गिरावट आ गयी है. परिवहन विभाग भी अपने लक्ष्य से करीब साठ लाख रुपये पीछे है. जिला परिवहन पदाधिकारी का कहना है कि नोटबंदी के बाद मासिक लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है. जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि परिवहन विभाग में नोट बंदी के बाद से एक माह में 30 फीसदी के राजस्व उगाही में कमी आयी है.

25 नवंबर के बाद से पुराने नोट लेने के संबंध में कोई दिशा निर्देश विभाग द्वारा नहीं आने के कारण पुराना नोट से राजस्व की वसूली नहीं की गई है. नये नोट के कमी के कारण राजस्व वसूली में गिरावट आयी है. परिवहन विभाग का दो करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य प्रतिमाह है.

नोटबंदी के बाद विभाग को 1 करोड़ 40 लाख रुपये की वसूली ही हो पायी है.
परिवहन विभाग मासिक लक्ष्य की वसूली से 60 लाख रुपये दूर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन