नोटबंदी. 24 हजार तक हुई निकासी, एटीएम में लगी रही भीड़

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2016 5:20 AM

विज्ञापन

मधुबनी : नोटबंदी के फैसले के बाद नकदी की समस्या से लोग जूझ रहे है. इधर नवंबर माह बीतने के बाद वेतन सप्ताह शुरू हुई है. बैंकों ने कर्मियों के वेतन का भुगतान के लिए कई आवश्यक तैयारी की गयी थी. गुरुवार को विभिन्न बैंकों में नोट निकासी के लिये कई पेंशनधारी बैंक में आये. […]

विज्ञापन

मधुबनी : नोटबंदी के फैसले के बाद नकदी की समस्या से लोग जूझ रहे है. इधर नवंबर माह बीतने के बाद वेतन सप्ताह शुरू हुई है. बैंकों ने कर्मियों के वेतन का भुगतान के लिए कई आवश्यक तैयारी की गयी थी. गुरुवार को विभिन्न बैंकों में नोट निकासी के लिये कई पेंशनधारी बैंक में आये. इधर नये निर्देश के अनुसार आरबीआइ के मुताबिक अब लोग हफ्ते में बैंको से चेक के जरिये 24 हजार रुपये से ज्यादा निकाल पायेंगे. बैंक सूत्रों की मानें तो जो गाइड लाइन प्राप्त हुआ है. उसके मुताबिक जरूरत के हिसाब से कर्मी वेतन निकासी कर सकते है.

कर्मियों के वेतन के साथ-साथ पेंशनर के लिए बैंक की शाखाओं में विशेष व्यवस्था रखी गयी थी. पेंशनर के लिए अलग से काउंटर बनाई गयी थी. वहीं बैंक की शाखाओं में इनके लिए पेयजल की व्यवस्था भी विशेष रूप से की गयी है. बैंक प्रबंधकों के मुताबिक वेतन एवं पेंशन निकासी में किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जायेगी. एडीबी के शाखा प्रबंधक प्रकाश कुमार ने बताया कि वेतन एवं पेंशन की राशि की निकासी के लिए अलग से व्यवस्था की गयी है.
प्रधान डाकघर में 10 हजार तक निकासी. प्रधान डाकघर सहित जिले के सभी उप डाकघर में पेंशनर के लिए राशि निकालने का अलग से व्यवस्था किया गया है. प्रधान डाकघर से मिली जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति को पेंशन का खाता डाकघर में है. अपने नजदीकी उपडाकघर से भी अपना पेंशन की राशि निकाल सकते है. इसके लिए अलग से एक काउंटर बनाया गया है. डाक अधीक्षक मो. जैनुद्दीन ने बताया कि वैसे जब से रुपया बदलने का भीड़ खत्म हुआ है. तब से यहां पर भीड़ कम हो गया है. डाक अधीक्षक ने बताया कि अभी भी बैंक के चेस से भरपूर मात्रा में राशि नहीं मिल रहा है.
जिस कारण सभी ग्राहकों को सिर्फ 10 हजार राशि ही दी जाती है. वैसे 24 हजार एक भुगतान करने का निर्देश है. डाक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्रधान डाकघर में कोई पेंशनर राशि निकालने नहीं आया.
निकासी में नहीं होगी परेशानी
एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अजित कुमार पोद्दार ने बताया कि कर्मियों को वेतन निकासी में कोई परेशानी नहीं होगी. इसके लिए बैंक बैंक में पूरी तैयारीहै. वहीं पेंशनर के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था है. टोकन सिस्टम लागू किया गया है. पेंशनर को जल्द से जल्द भुगतान हो जाय. इसमें बैंक कर्मी लगे हुए है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने के लिए सभी प्रबंधक को कहा गया है.
जनधन खाते से होगी निकासी
सेंट्रल बैंक के एलडीएम एमएस अख्तर ने बताया कि कर्मियों के वेतन भुगतान के लिए बैंक पूरी तरह तैयार है. जनधन खाता धारक के लिए भी एक नया गाइड लाइन प्राप्त हुआ है. जनधन खाता धारक जिनका केवाइसी जमा है . वे दस हजार रूपया निकासी कर सकते है. वहीं जिनके खाते का केवाइसी जमा नहीं है वे पांच हजार रुपये प्रतिमाह निकासी कर सकते हैं.
एचडीएफसी में भुगतान के लिए अलग काउंटर
जनधन खाते से 10 हजार तक की निकासी
नोट बंदी के फैसले के बाद नकदी की समस्या से जूझ रहे लोगों को एक बड़ी राहत दी गयी है. जिन व्यक्ति का जनधन खाता है वो दस हजार रुपया तक की निकासी प्रतिमाह कर सकते है. लेकिन इसके लिए यह शर्त रखी गयी है कि उस खाता का केवाइसी पूर्व से जमा हो. जिनका केवाइसी जमा नहीं है वे पांच हजार तक की निकासी प्रतिमाह कर सकते हैं. अगर बैंक प्रबंधक संतुष्ट होंगे तो निकासी की सीमा बढ़ायी जा सकती है. इधर 29 नवंबर से जितने भी चलन वाले नोट है वो अपने बैंक खाते में डाले है तो उसकी निकासी किया जा सकता है. इसमें दो हजार व पांच सौ के नये नोट तथा एक सौ, पचास, बीस एवं दस के नोट शामिल है.
बैंक में भुगतान की तैयारी मिले 24 हजार रुपये
एचडीएफसी में सुबह से ही बैंककर्मी संभावित भीड़ को देखते हुए भुगतान करने की तैयारी में जुट गये थे. अलग काउंटर नहीं बनाया गया था पर खुद शाखा प्रबंधक संतोष कुमार भी भुगतान के लिये काउंटर में जमे हुए थे. इस बैंक में 24 हजार रुपये तक का भुगतान किया जा रहा था. वहीं अन्य दिनों की भांति ही एटीएम में लोगों की भीड़ थी.
मिथिला की विरासत को आगे बढ़ाने की जरूरत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन