मरीजों को नहीं हो परेशानी

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2016 5:21 AM

विज्ञापन

मधुबनी : राज्य स्वास्थ्य कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ फुलेश्वर झा ने मंगलवार की रात सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. डाॅ झा ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में आपात कालीन सेवा व प्रसव कक्ष में चिकित्सक मौजूद थे. निरीक्षण के क्रम में विभिन्न वार्डों में बेड, विद्युत व्यवस्था शौचालय आदि को और बेहतर करने का […]

विज्ञापन

मधुबनी : राज्य स्वास्थ्य कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ फुलेश्वर झा ने मंगलवार की रात सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. डाॅ झा ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में आपात कालीन सेवा व प्रसव कक्ष में चिकित्सक मौजूद थे. निरीक्षण के क्रम में विभिन्न वार्डों में बेड, विद्युत व्यवस्था शौचालय आदि को और बेहतर करने का निर्देश डीएस को दिया.

इसके अलावा अस्पताल में बागवानी को और बेहतर बनाने का भी निर्देश डीएस व अस्पताल प्रबंधक को दिया. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा संस्थानों में आने वाले मरीजों को हर सुविधा देने के लिए कृत संकल्पित है. इस अवसर पर डीएस डा. एएन प्रसाद, स्वास्थ्य प्रबंधक ए मजीद के अलावा कई कर्मी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन