छठव्रती सूर्य को देंगे पहला अर्घ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2016 6:04 AM
विज्ञापन
टोकरी में िसर पर पूजन सामग्री लेकर जाती महिला श्रद्धालु व खरीदारी करते लोग. मैदान में बनाया तालाब, देंगे अर्घ मधुबनी : बात आस्था की हो तो फिर लोग कैसे भी हो अपने आस्था को बरकरार रखते हैं. हर परेशानी को दूर करने की पहल की जाती है. शहर के तालाबों में छठ करने में […]
विज्ञापन
टोकरी में िसर पर पूजन सामग्री लेकर जाती महिला श्रद्धालु व खरीदारी करते लोग.
मैदान में बनाया तालाब, देंगे अर्घ
मधुबनी : बात आस्था की हो तो फिर लोग कैसे भी हो अपने आस्था को बरकरार रखते हैं. हर परेशानी को दूर करने की पहल की जाती है. शहर के तालाबों में छठ करने में परेशानी महसूस हुई तो लोगों ने मैदान में ही अस्थायी तालाब बना डाला. पूरे श्रद्धा के साथ घाट बनाया और फिर उसमें पानी भी दिया. अब मैदान में बने तालाब में ही लोग अर्घ भी देंगे. हम बात कर रहे हैं शहर मुख्यालय के टाउन क्लब मैदान की. यहां पर आस पास के करीब दस परिवारों ने शनिवार को बीच मैदान में ही अस्थायी तालाब बना कर उसमें पवित्र जल भरा. यह पहल श्रद्धालुओं के द्वारा पहली बार हो रही है.
टाउन क्लब मैदान निवासी जितेंद्र नारायण सिंह कुंवर, रीता झा, लतेश्वर झा, भूपेंद्र झा, धर्मनाथ झा, सहित करीब दस परिवार के लोगों ने बताया कि गंगासागर पोखरा नगर परिषद तालाब में पूजा करने में कई प्रकार की परेशानी हो रही थी. आस्था का पर्व है, हर कष्ट सहकर भी पूजा करने जाते थे. पर पिछले कुछ सालों में ऐसे परेशानी हुई कि तालाब में जाकर पूजा करनें में असहजता महसूस हुई. ऐसे में लोगों ने इस साल से टाउन क्लब मैदान में खुद ही तालाब बना कर उसमें पूजा करने का निर्णय लिया है. शनिवार की सुबह से ही लोग मैदान में कुदाली, टोकरी लेकर पहुंच गये. देखते ही देखते करीब 10 फुट लंबी व पांच फुट चौड़ी एवं पांच फुट गहरा अस्थायी तालाब बन कर तैयार हो गया. इस काम में सुबीर चंद्र ने भी सहयोग किया.
अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर
हर घाटों पर प्राय: ऐसा देखा गया है कि गलत सूचना पर अफवाह के कारण भी कभी-कभी आतंक एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. ऐसे अफवाह के खंडन के लिए तत्काल उचित कार्रवाई के लिए जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है. डीएम ने इस संबंध में दंडाधिकारी, अंचल अधिकारी, बीडीओ एवं थानाध्यक्ष को भादवि की धारा 153 ए तथा दंड में हुए संशोधन की ओर ध्यान दिलाते हुए निर्देश दिया है कि सांप्रदायिकता फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










