छठ मनाने सिंगापुर से पहुंचे धर्मेंद्र कुमार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2016 6:04 AM

विज्ञापन

मधुबनी : लोक आस्था का पर्व छठ के प्रति लोगों की आस्था का आलम यह है कि इसमें सम्मिलित होने के लिए देश के कोने- कोने से ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग आ रहे हैं. आस्था में दूरियां बाधा नहीं बनती, लोग हजारों किलोमीटर रहें , पर छठ के मौके पर अपने घर […]

विज्ञापन

मधुबनी : लोक आस्था का पर्व छठ के प्रति लोगों की आस्था का आलम यह है कि इसमें सम्मिलित होने के लिए देश के कोने- कोने से ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग आ रहे हैं. आस्था में दूरियां बाधा नहीं बनती, लोग हजारों किलोमीटर रहें , पर छठ के मौके पर अपने घर पहुंच ही जाते हैं. ऐसी ही एक बानगी मधुबनी शहर में भी देखने को मिल रही है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट व प्रमुख, सूचना तंत्र धर्मेंद्र कुमार झा सिंगापुर से मधुबनी छठ मनाने आए हैं.

उन्हें आस्था ने अपने घर खींच लायी. धर्मेंद्र ने बताया कि वे पिछले 29 वर्षों से छठ पर्व मनाते आये हैं. तीन अक्तूबर की शाम वे सिंगापुर से वाया क्वालालंपुर होते हुए कोलकाता व पटना पहुंचे वहां से गाड़ी रिजर्व कर 4 अक्तूबर को मधुबनी पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि छठ का व्रत वे स्वयं करते हैं. शनिवार को खरना की तैयारी करते हुए छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है इसमें श्रद्धा व उत्साह का अदभूत समागम है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी सिंगापुर से वह छठ मनाने के लिए आए थे. छठ पर्व के सुबह के अर्घ के बाद वे पुन: दिल्ली कोलबो होते हुए सिंगापुर चले जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन