74 के आंदोलनकारी 12 को करेंगे सम्मेलन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2016 6:03 AM
मधुबनी : जेपी लोकतंत्र सेनानी संगठन के जिलाध्यक्ष जहीर परसौनवी की अध्यक्षता में प्रमुख साथियों की बैठक हुई. बैठक में आगामी 12 नवंबर को प्रस्तावित जेपी सेनानी एवं 74 आंदोलन में शामिल लोगों का सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार किया गया. इसमें निर्णय लिया गया कि 8 ,9,10 नवंबर को क्रमश: जयनगर , बेनीपट्टी […]
मधुबनी : जेपी लोकतंत्र सेनानी संगठन के जिलाध्यक्ष जहीर परसौनवी की अध्यक्षता में प्रमुख साथियों की बैठक हुई. बैठक में आगामी 12 नवंबर को प्रस्तावित जेपी सेनानी एवं 74 आंदोलन में शामिल लोगों का सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार किया गया. इसमें निर्णय लिया गया कि 8 ,9,10 नवंबर को क्रमश: जयनगर , बेनीपट्टी , झंझारपुर, एवं फुलपरास अनुमंडल में सेनानी एवं 74 के आंदोलन के साथियों से संपर्क अभियान चलाया जाय.
बैठक में 74 आंदोलन के प्रमुख नेता अब्दुल बारिकी सिद्दीकी, नरेंद्र कुमार सिंह, शिवानंद तिवारी एवं सुशील मोदी को आमंत्रित करने का फैसला लिया गया. इसके लिए जहीर परसौनवी को अधिकृत किया गया. सम्मेलन में जेपी सेनानी एवं 74 आंदोलन के साथियों से संबंधित मांग एवं प्रस्ताव , जिला की समस्या, चीनी मिल चालू कराने , यातायात सुगम बनाने जैसी मांग एवं संघर्ष का प्रारुप बनाने का जिम्मा संगठन के प्रदेश महासचिव हनुमान प्रसाद राउत को सौंपा गया. अनुमंडल भ्रमण की जिम्मेदारी लाल बहादुर सिंह को दी गई. बैठक में विजय नाथ मिश्र, लाल बहादुर सिंह, हनुमान प्रसाद राउत, जगन्नाथ महतो, राज कुमार कारक सहित अन्य ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










