मिट्टी की दीवार गिरने से दो भाइयों की गयी जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2016 6:49 AM
मधुबनी : रुद्रपुर थाना क्षेत्र के बरसाम मोमिन टोला में शनिवार को दीवार गिरने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गयी. दोनों की पहचान मो रहमान के एक साल के पुत्र मो करीम व तीन साल के रहीम के रूप में हुई है. वहीं घायल मां को रेफरल अस्पताल में भरती […]
मधुबनी : रुद्रपुर थाना क्षेत्र के बरसाम मोमिन टोला में शनिवार को दीवार गिरने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गयी. दोनों की पहचान मो रहमान के एक साल के पुत्र मो करीम व तीन साल के रहीम के रूप में हुई है. वहीं घायल मां को रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया है. शनिवार की सुबह मो रहमान की पत्नी रसीदुल खातून अपने छोटे पुत्र मो. करीम को गोद में लेकर दूध पिला रही थी, जबकि तीन साल का बड़ा बेटा मो रहीम बगल में खेल रहा था. इसी दौरान अचानक तीनों के ऊपर मिट्टी की दीवार गिर गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










