सार्जेंट मेजर ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा का लिया जायजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2016 6:34 AM
मधुबनी : कोर्ट परिसर व न्यायाधीश के आवासों में तैनात पुलिस कर्मियों की स्थिति का जायजा सार्जेंट मेजर कल्पनाथ सिंह ने लिया. सार्जेंट मेजर ने कहा कि कोर्ट में तैनात पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्य पर उपस्थित रहने के संबंध में गहन जांच की गई. कोर्ट परिसर में सुरक्षा उपकरण में 22 हैंड मेटल डिटेक्टर […]
मधुबनी : कोर्ट परिसर व न्यायाधीश के आवासों में तैनात पुलिस कर्मियों की स्थिति का जायजा सार्जेंट मेजर कल्पनाथ सिंह ने लिया. सार्जेंट मेजर ने कहा कि कोर्ट में तैनात पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्य पर उपस्थित रहने के संबंध में गहन जांच की गई. कोर्ट परिसर में सुरक्षा उपकरण में 22 हैंड मेटल डिटेक्टर , एक डोर फेम फीक्स मेटल डिटेक्टर एवं प्रतिदिन दो डीप सर्च मेटल डिटेक्टर से सुरक्षा संबंधी जांच करायी जाती है.
उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि न्यायालय के सामने किसी प्रकार के वाहन की पार्किंग ना हो इसे सुनिश्चित करें. साथ ही न्यायाधीशों के वाहन के नजदीक निजी वाहन का ठहराव ना हो इसको लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा. श्री सिंह ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि जेल से आने वाले कैदी वाहन का कोर्ट कैंपस में हाजत के नजदीक रुकने के बाद उसके आसपास बीस फुट तक कोई बाहरी ना रहे ताकि कैदी पर किसी प्रकार का जोखिम ना हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










