विज्ञान ने पूरी दुनिया को मुट्ठी में कर दिया कैद : राज्यपाल

Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर : वर्तमान समय तकनीकी व विज्ञान का युग है. इस युग ने वास्तव में पूरी दुनिया को एक मुठ्ठी में कर दिया है. यदि हमारे देश के युवा सहयोग दें तो हम पूरे विश्व का सिरमौर बन सकते हैं. हमारे परिवार के लोग विदेशों में काम कर रहे हैं. पर वैज्ञानिक युग ने हमें […]

विज्ञापन
झंझारपुर : वर्तमान समय तकनीकी व विज्ञान का युग है. इस युग ने वास्तव में पूरी दुनिया को एक मुठ्ठी में कर दिया है. यदि हमारे देश के युवा सहयोग दें तो हम पूरे विश्व का सिरमौर बन सकते हैं. हमारे परिवार के लोग विदेशों में काम कर रहे हैं.
पर वैज्ञानिक युग ने हमें उनके इतने करीब ला दिया है कि सुदूर गांव में भी हम मोबाइल व सेटेलाइट के जरिये ना सिर्फ उनसे बातें कर सकते हैं, बल्कि एक घर में कंप्यूटर के जरिये देख सकते हैं. कंप्यूटर व मोबाइल हमारी जरूरत बन गयी है. यह बातें राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने रविवार को झंझारपुर के किसान भवन में विज्ञान एवं की ओर से आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान साक्षरता कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर कहीं. उन्होंने कहा, देश का हर नागरिक मेक इन इंडिया व डिजिटल इंडिया में सहयोग कर देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल करे श्री कोविंद ने कहा कि वर्ष 1998 में हमारा देश प्रगति करते हुए पोखरण परमाणु परीक्षण कर विश्व के सामने जय जवान, जय किसान व जय विज्ञान का नारा दिया. आज उस कड़ी में विज्ञान एक से बढ़कर एक नये-नये तकनीकी परीक्षण कर लोगों को सुविधा उपलब्ध करा रहा है. हमारे युवाओं में इतनी ताकत है कि यदि इनका कौशल विकास कर दिया जाय तो यह भारत विश्व का सिरमौर बन सकता है.
कहा कि हमारे देश की युवा ही हमारी ताकत और पूंजी है. 70 फीसदी आबादी युवाओं की है. जो विश्व के किसी भी देश में नहीं है. यह देश चिर युवा देश है. हर क्षेत्र में विज्ञान की जरूरत होती है. कृषि का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य क्षेत्र हो या फिर शिक्षा का क्षेत्र विज्ञान हर क्षेत्र में विकास कर रहा है और इसमें विकास की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि उनके लिये हर पार्टी, हर नेता और हर धर्म बराबर है. पर विगत कुछ सालों में बिहार से बाहर बिहार की छवि खराब बन गयी है.
हमें इस छवि से निजात पाने की आवश्यकता है. यह सकारात्मक पहलू है कि आज वर्तमान समय में केंद्र और राज्य सरकार विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ावा देने की दिशा में लगातार पहल कर रही है. झंझारपुर में विज्ञान साक्षरता कार्यक्रम के आयोजन के लिये विज्ञान एवं प्रौवेद्यिकी विभाग के साथ ही इनके वैज्ञानिक, सांसद वीरेंद्र कुमार चौधरी व अन्य लोगों को साधुवाद दिया.
इससे पूर्व राज्यपाल हेलीकॉप्टर से ललित कर्पूरी स्टेडियम पहुचे. जहां से वे सीधे किसान भवन आये. इस दौरान उन्होंने विज्ञान साक्षरता कार्यक्रम का उद्घाटन किया. फिर वैज्ञानिकों की ओर से लगाये गये स्टॉलाें का निरीक्षण भी किया. बाद में वे स्थानीय सांसद वीरेंद्र कुमार चौधरी के घर गये.
मौके पर सांसद वीरेद्र कुमार चौधरी, विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के वैज्ञानिक व कार्यक्रम समन्वयक डॉ एसके पांडेय, डॉ डीके सिंह, आइआर अंसारी, आईके कुशवाहा, विधायक रामप्रीत पासवान, विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा, डीडीसी हाकिम प्रसाद, प्रमुख अनुप कश्यप सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन