बंद समर्थकों ने रोकी ट्रेन, किया प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जाप के बंद का मिला-जुला असर, बंदी के कारण ट्रेन व वाहनों का परिचालन बाधित मधुबनी : तीन सूत्री मांगो के समर्थन में जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय संयोजक पप्पू यादव के आहवान पर बिहार बंद का जिला में भी मिला जुला असर रहा. जाप के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव सह जिला संयोजक मो. […]
विज्ञापन
जाप के बंद का मिला-जुला असर, बंदी के कारण ट्रेन व वाहनों का परिचालन बाधित
मधुबनी : तीन सूत्री मांगो के समर्थन में जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय संयोजक पप्पू यादव के आहवान पर बिहार बंद का जिला में भी मिला जुला असर रहा. जाप के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव सह जिला संयोजक मो. जियाउद्दीन एवं प्रदेश सचिव पूनम गोइत के नेतृत्व में सियालदह जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन व इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को मधुबनी स्टेशन कुछ देर के लिए बाधित किया. जाप के कार्यकर्ता रेल इंजन पर चढ़कर एवं रेलवे प्लेटफार्म पर अपने मांगो के समर्थन में राज्य सरकार के विरुद्ध नारा लगाया.
जाप के तीन सूत्री मांगो में राज्य में पूर्ण शराब बंदी, राजद के विधायक राजबल्लभ यादव की गिरफ्तारी एवं राज्य में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग शामिल है. रेल परिचालन कुछ देर के लिए बाधित करने के उपरांत जाप कार्यकर्ता स्टेशन रोड के मुख्य सड़क को जाम किया. स्टेशन चौक एवं थाना मोड़ पर मुख्य सड़क को जाप कार्यकर्ताओं ने घंटो जाम रखा.
प्रदेश सचिव पूनम गोईत ने बंद का समर्थन करते कहा कि सूबे में अराजकता का माहौल है जब तक शांति एवं सुरक्षा की गारंटी राज्य सरकार नहीं देगी पार्टी आंदोलन जारी रखेगी.
प्रवक्ता राजीव रंजप उर्फ सुरेंद्र यादव ने कहा कि जाप बिहार की जनता की आवाज बन राज्य में कार्य करेगी . अभी जो माहौल सूबे का है इससे समाज का हर वर्ग पीड़ित है अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. बंद के दौरान आयोजित सभा को युवा परिषद के नेता ब्रज किशोर यादव, राज कुमार, प्रिय रंजन कर्ण, किशोर यादव , अशोक यादव, शंभु यादव, सुशील गोइत , अनीता देवी, दूर्गानंद गोइत, हरिप्रसाद यादव, मोहन गोइत, शंभु सिंह, अमरेंद्र कुमार, संतोष सहनी, रंजीत राय, अनिल कुमार सहित दर्जनों जाप नेता ने संबोधित किया.
आधार कार्ड बनवाने की मांग
मधुबनी. पचाढ़ी पंचायत के उप सरपंच मुकेश कुमार झा पप्पू ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी शाहिद परवेज से पंचायत में शिविर लगाकर आधार कार्ड बनवाने की मांग की है.
श्री पप्पू ने एसडीओ को दिए आवेदन में पंचायत सैकड़ो लोगों के पास आधार कार्ड नहीं होने एवं निजी लोगों द्वारा बनाए जा रहे आधार कार्ड में 50 रुपये से 500 रुपये तक की मांग की बात भी एसडीओ से कहा है. गैस सिलिंडर में अनुदान एवं किरासन तेल में आधार कार्ड की मांग की जाती है. ऐसे में पंचायत के लोगों के पास आधार कार्ड नहीं रहने से वे इस लाभ से वंचित रह जायेंगे. एसडीओ मो. अख्तर ने इस मामले में कहा कि वे मामले को देखकर कोई उपाय करेंगे.
बंद से शहर रहा अस्त-व्यस्त
जनआधिकार पार्टी (लो) के बंद का आहवान एवं आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के सांकेतिक चक्का जाम से दिन भर शहर अस्त व्यस्त रहा. शहर के विभिन्न चौराहों पर दोनों संगठनों के सड़क जाम के कारण लोगों को यातायात में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा.
बाटा चौक, थाना चौक, स्टेशन रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, शंकर चौक पर दल के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया. इससे स्कूल से आने बच्चों, सरकारी दफ्तर में जाने वाले लोगों एवं शहर में रोजमर्रा के काम के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. दरभंगा से आने वाली गाडि़यां भी घंटों समाहरणालय से आगे मुख्य सड़क पर रुकी रही. इससे शहर में सड़क जाम की स्थिति बनी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










