मैला ढोनेवालों की पहचान अब करेंगे विकास मित्र

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : मैला ढोने की परंपरागत प्रथा के उन्मूलन के लिए सदर अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता सदर डीसीएलआर अविनाश कुमार ने किया. कार्यशाला को संबोधित करते डीसीएलआर श्री कुमार ने विकास मित्रों से कहा कि ऐसे कामगारों को पता किया जाए जो अब भी सिर पर […]

विज्ञापन

मधुबनी : मैला ढोने की परंपरागत प्रथा के उन्मूलन के लिए सदर अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता सदर डीसीएलआर अविनाश कुमार ने किया. कार्यशाला को संबोधित करते डीसीएलआर श्री कुमार ने विकास मित्रों से कहा कि ऐसे कामगारों को पता किया जाए जो अब भी सिर पर मैला ढोने का कार्य करते हैं. ऐसे लोगों की पहचान करें जो टैंक से मैला हाथ से निकालते हैं.

ऐसे लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए चिह्नित कर उन्हें दूसरे रोजगार के अवसर प्रदान किए जायेंगे. उन्हें दुकान या व्यवसाय के लिए बैंकों से ऋण मुहैया करायी जायेगी. बैठक में बीडीओ राजनगर, खजौली, बाबूबरही एवं कलुआही उपस्थित थे एवं अनुमंडल के विकास मित्र उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन